ePaper

Anupama Written Update : अनुपमा से ये कैसा सवाल पूछ लिया काव्या ने? राखी की बातों से किंजल भड़की

Updated at : 12 Jan 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : अनुपमा से ये कैसा सवाल पूछ लिया काव्या ने? राखी की बातों से किंजल भड़की

Anupama Written Update : स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, काव्या वनराज से मिलने आती है. दोनों एक कमरे में जाकर कुछ बातें करते है. इधर राखी भी अनुपमा के घर किंजल और पारितोष से मिलने आती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, काव्या वनराज से मिलने आती है. दोनों एक कमरे में जाकर कुछ बातें करते है. इधर राखी भी अनुपमा के घर किंजल और पारितोष से मिलने आती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी बार-बार काव्या से कहती है कि वो दोनों अभी तक कमरे से बाहर क्यों नहीं आए. अनुपमा इस बात से थोड़ा चिढ़ जाती है और कहती है कि आप ही जाकर अंदर देख लीजिए. काव्या से वनराज कहता है कि उसे सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए. अभी उसका दिमाग काम नहीं कर रहा.

इधर राखी किंजल को समझाती है कि जब काव्या से अनुपमा और पूरे घरवालों को दिक्कत नहीं है तो तुम इतनी परेशान क्यों हो रही हो. वो कहती है कि तुम्हें कुछ समझ नहीं आता या तुम सबकुछ इग्नोर कर रही हो. तुम्हारी आंखों के सामने तुम्हारी सास के प्यार का पर्दा पड़ा हुआ है. किंजल अपनी मां पर गुस्सा हो जाती है और कहती है कि इतनी पढ़ी-लिखी होने के बाद भी आप ऐसी बातें कैसे कर सकती हो.

Also Read: Anupama Written Update : अनुपमा के घर में काव्या की फिर से इंट्री, इस बात को लेकर राखी और बा उलझे

काव्या कमरे से जाते वक्त वनराज से कहती है कि एक दिन तुमने मेरे लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था और आज तुमने अपने परिवार के लिए मुझे छोड़ रहे हो तुम. वो कहती है कि मैं तुम्हारा इंतजार करुंगी हमेशा. बाहर निकलने वक्त काव्या अनुपमा से टकरा जाती है और उसके हाथ से गिफ्ट जो एक घर होता है वो टूट जाता है.

अनुपमा से काव्या पूछती है कि वो मेरे पास आयेगा कि नहीं. अनुपमा कहती है कि ये तुम दोनों के बीच की बात है, लेकिन इतना जरूर है कि मैं उनके पास दोबारा नहीं लौटने वाली. वो कहती है कि मैं आगे बढ़ गई हूं और पीछे नहीं लौटने वाली. पिछले एपिसोड मे आपने देखा कि बा राखी से कहती है वनराज की हालत तेरे कारण हुई है. इस बात को लेकर दोनों में खूब बहस होती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola