Anupama Upcoming Episode: अनुपमा की जिंदगी में हुई नये शख्स की इंट्री, वनराज इन सवालों का खोज रहा जवाब

Updated at : 24 Apr 2021 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode: अनुपमा की जिंदगी में हुई नये शख्स की इंट्री, वनराज इन सवालों का खोज रहा जवाब

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में काफी मजेदार ट्रैक चल रहा है. अनुपमा औऱ वनराज का तलाक होने वाला है, लेकिन इसकी डेट आगे बढ़ जाती है. अनुपमा ये बात वनराज को बताने जाती है लेकिन उसे अपने कमरे में ना पाकर वो परेशान हो जाती है. इधर काव्या वनराज को घर पर नहीं देखकर अपना आपा खो देती है और अपनी सारी नाराजगी अनुपमा पर निकाल देती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और काव्या बैठकर बातें करते होती है. काव्या अनुपमा को उस नंबर पर कॉल करने के लिए कहती है, जिससे वनराज ने कॉल किया था. अनुपमा उसे बताती है कि उस नंबर पर कॉल नहीं जा रहा है. अनुपमा काव्या से कहती है कि वनराज सिर्फ उसका है और वो उन दोनों के बीच कभी नहीं आएगी. काव्या कहती है मेरे विश्वास को मत तोड़ना.

तभी अनुपमा को पता चलता है कि वनराज किसी रिजार्ट में है और वो उन्हें वापस लाने के लिए तोषू के साथ चली जाती है. रिजार्ट जाकर वो लोग वनराज को खोजने लगते है और वो एक योगी बाबा से मिलते है, जिनका नाम अद्वैत होता है. अनुपमा उसे देखकर चौंक जाती है और कहती है बाबा जी ऐसे नहीं होते है. अद्वैत उसे वनराज के पास लेकर जाते है.

Also Read: आमिर की बेटी Ira Khan ने ओवरसाइज शर्ट से छुपाया बिकिनी लुक, See Photos

इधर वनराज योग करते होते है और वो अनुपमा को देखकर गुस्सा हो जाते है. अनुपमा उससे पूछती है कि आप यहां क्या कर रहे है, आपकी वजह से सारा परिवार कितना परेशान है. वो कहती है अब उसे भागने नहीं देगी. अनुपमा वनराज से लगातार सवाल पूछती जाती है और वो किसी सवाल का जवाब नहीं देते है. वनराज कहते है कि तब तक वो श्योर नहीं हो जाते कि उन्हें तलाक लेना है या नहीं तब तक वो घर वापस नहीं जाएंगे.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पाखी काव्या पर बहुत ज्यादा नाराज होती है. डॉली काव्या से कहती है कि उसकी वजह से वनराज घर छोड़कर गया है और उसे लेटर दिखाती है. डॉली कहती है कि ये लेटर सबूत के दौर पर वो पुलिस को दे देगी और उन्हें बताएगी कि तुम्हारे वजह से वनराज घर छोड़कर गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola