Anupama Written Update : इस बार अनुपमा की शाह परिवार में होगी आखिरी होली? होलिका दहन पर हुआ ये...

Updated at : 26 Mar 2021 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : इस बार अनुपमा की शाह परिवार में होगी आखिरी होली? होलिका दहन पर हुआ ये...

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को हर दिन नया ट्रविस्‍ट देखने को मिल रहा है. पाखी के घर लौटने पर काव्या को शाह हाउस से जाना पड़ा. इधर अनुपमा और वनराज के तलाक होने में कुछ ही दिन बच गए है. अनुपमा की ये घर में आखिरी होली होगी और ये सोचकर घर का हर सदस्य काफी दुखी है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि होलिका दहन की सब तैयारी करते है. बा अनुपमा को होलिका दहन की कहानी सुनाने के लिए कहती है. अनुपमा सबको कहानी सुनाती है औऱ बा कहती है कि इस बार हर कोई अपने गुस्से को इस आग में जला दें. कहानी के बाद अनुपमा सारी रस्में पूरी करती है.

घर के सारे लोग खूब एजॉय करते होते है, तभी बा के कहने पर वनराज आग से नारियल निकालता है. लेकिन उसका हाथ जल जाता है ये देखकर अनुपमा उसके हाथ पर आइस लगा देती है. जिसके बाद सब डांस करते है. इस बीच काव्या अनुपमा से कहती है कि तलाक लेने का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही तुमने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया.

Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : अक्षय का राज जानकर प्रीता शॉक्ड, कृतिका के साथ मिलकर बनाया ये प्लान

काव्या की बात सुनकर अनुपमा उसे कहती है कि यहां उसकी इस बार आखिरी होली है तो उसकी खुशियों में नजर लगाने की वो कोशिश ना करें. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा जल्द ही तलाक के कागजात पर साइन करने जा रहे हैं जिसके बाद वो कानूनी रूप से अलग हो जाएंगे. यह तलाक वनराज और अनुपमा के जीवन में नया बदलाव लाने वाला है.

अब तक आपने देखा कि पाखी घर आ जाती है और उसे देखकर सब थोड़ा घबरा जाते है. पाखी वनराज से मिलने के लिए चली जाती है. बा परेशान होती है ये सोचकर कि पाखी को जब काव्या के बारे में पता चलेगा तो क्या होगा. तभी पाखी दरवाजा खोलती है और उसे सामने काव्या और वनराज दिख जाते है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola