Anupama: राही नहीं, ये शख्स बनेगा डांस गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता का विनर, अनु का अपना ही बनेगा उसका दुश्मन
Alisha Praveen quitting Anupama
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनु के खिलाफ राही की नफरत बढ़ती जा रही है. गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता में राही हार जाती है और इस हार के लिए वह अनु को जिम्मेदार ठहराती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही और माही के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है. प्रेम, राही और माही तीनों के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है. गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में फाइनलिस्ट-प्रेम, माही और राही अपना बेस्ट देने की तैयारी करते हैं. शाह परिवार चाहता है माही जीत जाए और पुरस्कार राशि से उनकी मदद हो पाए. दूसरी तरफ माही ये पुरस्कार जीतकर वापस द्वारका जाना चाहती है. अब कौन जीतेगा डांस प्रतियोगिता, इसका खुलासा हो गया है.
माही ने जीत लिया गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता में माही जीत जाएगी और राही हार जाएगी. राही अपनी इस हार के लिए अनु को जिम्मेदार ठहराती है. फिनाले राउंड से पहले अनु ने अपने घुंघरू राही और माही को दिया था. इस घुंघरू की वजह से स्टेज पर राही को डांस के दौरान काफी परेशानी हुई. उसका घुंघरू टूट जाता है और उसके पैरों में चुभने लगता है. इसकी वजह से वह स्टेज पर लड़खड़ा जाती है. ऐसे में राही को लगता है कि अनु ने जानबूझकर उसे घुंघरू दिया था.
अनुपमा की दुश्मन बनेगी राही
जैसे ही विनर के नाम की घोषणा होती है, राही का गुस्सा अनु पर पूट जाता है. वह अपने ड्रेसिंग रूम में आती है और वहां पर अनुपमा रहती है. राही उसपर विश्वासघात का आरोप लगाती है. राही उससे कहती है वह मां बनने के लायक नहीं है और वह झूठी है. अनु उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन राही नहीं सुनती. राही कहती है अब उसका गुस्सा उसके लिए दुश्मन बन गया है. वह अनु से बदला लेगी. अनु ये सुनकर काफी दुखी हो जाती है.
Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…
Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










