Anupama Twist: सीरियल में फिर से हो रही इस शख्स की वापसी, अनुज होगा आशा भवन से लापता

Updated:
विज्ञापन

Anupama

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में एक पुराने किरदार की एंट्री हो रही है. ये शख्स हर कदम पर अनुपमा का साथ देता है. अब उसके आने से शो में बड़ा धमाका होने वाला है.

विज्ञापन

Anupama twist: छह महीने के लीप के बाद सीरियल अनुपमा में आए दिन नये ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या लापता है और अनुज को पुरानी बातें याद नहीं. अंकुश और बरखा ने बड़ी चाल चली है और अनुज से सबकुछ छीन लिया है. अनु आशा भवन नाम का एक आश्रम चलाती है, जहां अनुज भी अब उसके साथ रह रहा है. अनु ने आध्या का पता लगाने के लिए अंकुश और बरखा को खोज निकाला है और वो उनके घर पहुंच जाती है. अंकुश और बरखा उसे देखकर घबरा जाते हैं.

विज्ञापन

अनुपमा में फिर से लौट रहा ये शख्स

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा टर्न आने वाला है और एक शख्स की वापसी हो रही है. ये शख्स और कोई नहीं बल्कि देविका होगी. देविका, अनु और अनुज की बेस्ट फ्रेंड है और वो आध्या को खोजने में अनु की मदद करेगी. लीप से पहले ही देविका ही थी, जो अनुज और अनु को मिलवाने पर लगी थी. उसने आध्या को बहुत डांटा भी था और समझाया भी था, लेकिन वो फेल हो गई थी. अब एक बार फिर वो अपनी दोस्त की हेल्प करेगी. अनु उससे कहेगी कि आध्या के मिल जाने के बाद अनुज ठीक हो जाएगा. देविका उसकी मदद करेगी और अंकुश और बरखा से अनु की लड़ाई में साथ देगी.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अनुज हो जाएगा लापता

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, आशा भवन से लापता हो जाता है. सागर ये बात अनुपमा को बताएगा कि अनुज अपने कमरे में नहीं है और कमरे की खिड़की खुली हुई है. अनुज अपनी बेटी आध्या को खेजने के लिए निकल जाता है. अनुपमा हैरान है और वो अनुज को खोजने के लिए जाएगी. क्या अनुज को आध्या मिलेगा. क्या अनु, अनुज को फिर से खो देगी. वहीं, आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिलेगा, जो कहानी को और ज्यादा मजेदार बना देगा.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola