Anupama Upcoming Twist: इस शख्स ने अनुज और अनुपमा को बताया आध्या का खूनी, मीनू को बचाएगा सागर

Updated:
विज्ञापन

Anupama

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा, आध्या के नहीं मिलने से परेशान है. अनुज ने मान लिया है कि उसने आध्या को खो दिया है. हालांकि अनु ने ये बात मानने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड देख आप भावुक हो जाएंगे. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या की मरने की खबर जानकर अनुज पूरी तरह से टूट गया है. अंकुश और बरखा ने ही उसे ये बात बताई है. अनुज अपना सबकुछ खो कर पागलों जैसा हो गया है. अनुपमा उसे मिल गई है, लेकिन अनुज सही हालत में नहीं है. एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज ये सोचकर ईशानी को गले लगा लेता है कि वो आध्या है. वनराज नाराज हो जाता है. अनुज उसे आध्या के लापता होने के बारे में बताता है.

विज्ञापन

अनुज ने अनु का कहा खूनी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज, आध्या के मिसिंग होने के लिए खुद को और अनु को जिम्मेदार ठहराता है. अनुज कहता है उन्होंने ही आध्या की जान ले ली क्योंकि उन दोनों ने साथ रहना चुना था. वो कहता है उन्हें आध्या को गोद नहीं लेना चाहिए था. अनुज कहता है उन्होंने अगर उसे गोद नहीं लिया तो वो जिंदा तो होती. वनराज, बा औऱ तोशू ये सुनकर काफी भावुक हो जाते हैं. वनराज, अनुज को गले भी लगा लेता है. साथ ही आध्या के साथ जो हुआ, उसके लिए सॉरी कहेगा.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

मीनू को बचाएगा सागर

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीनू इंडिया आ गई है और वो इंटर्नशिप कर रही है. सागर रास्ते से जा रहा होगा, तभी उसे मीनू मिल जाएगी. वो उसे ड्राप करने की बात कहेगा. उसके बाद मीनू को उसके कुछ सीनियर्स मिल जाएंगे, जो उससे बदतमीजी करेंगे. सागर ये सब देख लेगा और उसे बचाएगा. क्या सागर के ऐसा करने पर मीनू उससे प्यार करने लगेगी. क्या वनराज, सागर को पसंद करेगा. क्या होगा जब वनराज को ये सब पता चलेगा. आने वाला एपिसोड काफी एंटरटेनिग होने वाला है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola