Anupama Twist: प्रेरणा की जान बचाने के लिए आग में कूद जाएगी अनु, रजनी की साजिश का शिकार होगी उसकी बेटी
Anupama Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग और मोटी बा को घर छोड़ने का डर सताने लगता है. मोटी बा अपने बेटे को कहती है कि वह रजनी से हाथ मिलकर अपना घर बचा ले. हालांकि पराग इस बात के लिए मना कर देता है.
Anupama Twist: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रिपोर्टर अनु से पूछता है कि क्या वह रजनी के खिलाफ लड़ रही है. अनुपमा साफ कहती है कि उसकी लड़ाई किसी इंसान से नहीं बल्कि नाइंसाफी से है. वह चाहती है कि रजनी चॉल वालों से माफी मांगे और तोड़फोड़ का फैसला वापस ले. रिपोर्टर राजनीति में आने का सवाल उठाता है और कहता है कि रजनी की बेटी भी उससे नाराज है. रजनी डर जाती है कि कहीं अनुपमा उसकी पर्सनल बातें सामने न रख दे. हालांकि अनुपमा कहती है कि वह पर्सनल लाइफ को बीच में नहीं लाएगी और उसकी लड़ाई सिर्फ गलत काम के खिलाफ है. रजनी उसे कमजोर कहकर ताना मारती है.
अनुपमा को नीचा दिखाएगी रजनी
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी इंटरव्यू में अनुपमा पर झूठ बोलने का इलजाम लगाती है और कहती है कि उसने बिना पढ़े कागजों पर साइन किए. वह अनुपमा की शादी और बच्चों का जिक्र कर उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाती है. प्रीत कहती कि अनुपमा ने कभी रजनी की पर्सनल बातें नहीं उछाली. प्रेरणा, रजनी के पुराने राज खोलने की सलाह देती है, लेकिन अनुपमा मना कर देती है और कहती है कि वह अपने उसूलों से समझौता नहीं करेगी. उधर पराग और वसुंधरा को घर छोड़ने का डर सताने लगता है. वसुंधरा, पराग से कहती है कि राजनी से हाथ मिला लो वरना घर चला जाएगा. पराग घर बचाने की कसम खाता है.
प्रेरणा की जान बचाने के लिए आग में कूद जाएगी अनु
बिल्डर आकर ऐलान करता है कि तीन दिन में परमिशन नहीं मिली तो चौथे दिन चॉल तोड़ दी जाएगी. अनुपमा कहती है कि वह आखिरी दम तक कोशिश करेगी. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी फोन पर किसी को आदेश देती है कि वह अनु को बर्बाद कर दे. उसके बाद चॉल में आग लग जाती है. अनुपमा को पता चलता है कि प्रेरणा अंदर फंसी है. वह बिना सोचे आग में कूद जाती है. राही डर के मारे रो पड़ती है और सोचती है कि उसकी मां और प्रेरणा को कुछ हो ना जाए.
यह भी पढ़ें– Anupama Twist: अनुपमा को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी रजनी, देगी ये ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










