ePaper

Anupama Twist: सागर-मीनू की लवस्टोरी का ये बनेगा विलेन, गुपचुप तरीके से करेंगे शादी

Updated at : 25 Sep 2024 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama Twist: राजन शाही के शो अनुपमा में हम देखते हैं कि अनु को फाइनली सागर और मीनू की लवस्टोरी के बारे में पता चल जाएगा. वह काफी गुस्सा हो जाएगी और इसे स्वीकार नहीं करेगी.

विज्ञापन

Anupama Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन-दिनों चर्चा में है. शो ने अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत लिया है. हमने देखा है कि अनु अब अनुज और आध्या के साथ खुश है. वे आशा भवन में खुशी-खुशी रह रहे हैं. हालांकि शाह हाउस में सब परेशान है, क्योंकि वनराज अचानक गायब हो गया है. हर कोई उसे ढूंढ़ रहा है. इधर बिल्डर्स शाह परिवार से उसके पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं. जब वह विफल हो जाते हैं, तो उन्हें घर से निकाल दिया जाता है. अनुज भी कानूनी तौर पर अंकुश और बरखा से अपना कपाड़िया मेंशन वापस पाने का फैसला करता है.

अनुज को इस शख्स की लवस्टोरी पता चली

तोशु हर बात का मुद्दा बनाता है और खुद को शाह परिवार का मुखिया दिखाने की कोशिश करता है. हमने उन्हें आशा भवन को बेचने की कोशिश करते हुए भी देखा, लेकिन बदले में उन्हें अपना घर ही खोना पड़ा. शाह परिवार फिर आशा भवन में शिफ्ट हो जाते हैं और हम देखते हैं कि तोशु, पाखी, डिंपी और डॉली समस्याएं पैदा करते हैं. इधर मीनू को सागर से प्यार हो जाता है, लेकिन सभी इसके खिलाफ हैं. वे नहीं चाहते कि मीनू को आशा भवन के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो जाए.

मीनू और सागर का सुनकर इस शख्स को लगेगा शॉक

हालांकि, मीनू उससे पागलों की तरह प्यार करती है. हमने हाल के एपिसोड में भी देखा कि अनुज को उनके बारे में पता चल जाता है. अनुज सागर से अनु को यह बात बताने के लिए कहता है, क्योंकि उसे चोट लग सकती है. बाद में, तोशु मीनू और सागर को सबके सामने बेनकाब कर देता है. मीनू और सागर भी अपने प्यार का इजहार करते हैं और हम देखते हैं कि उन्हें कोई एक्सेप्ट नहीं करता है. अनु दुखी हो जाती है.

ये कपल गुपचुप तरीके से रचाएगी शादी

राजन शाही की अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम अनुज को अनु को मीनू और सागर के प्यार के बारे में समझाते हुए देखेंगे. हालांकि वह कहेगी कि उसे इस बारे में किसी ने नहीं बताया है. अनु परेशान महसूस करेगी और अनुज से कुछ और बात करने के लिए कहेगी, क्योंकि वह अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती. वह अनु को शादी के लिए प्रपोज करेगा, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अनु उसका भी दिल तोड़ देगी. वह उससे कहेगी कि उसे शादी करने की जरुरत महसूस नहीं होती और वे राधा कृष्ण की तरह रह सकते हैं. हम मीनू और सागर को गुपचुप तरीके से शादी करने का फैसला करते हुए भी देख सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कोई भी एक-दूसरे के लिए उनकी भावनाओं को नहीं समझेगा.

Also Read- Anupama Twist: टीटू ने शो में आ रहे लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स से इस बारे में…

Also Read- Anupama Twist: इस वजह से कभी नहीं होगी अनुज-अनुपमा की शादी, सागर-मीनू के अफेयर का खुलेगा राज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola