Anupama Twist: अब एक्टिंग करेगी अनुपमा, ऐसे मिलेगा चांस, क्या रजनी और पराग का है कोई पुराना कनेक्शन?
अनुपमा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा और मीता, राजा को लेकर बात करते हैं. दोनों उसका तलाक परी से करवाना चाहते हैं. हालांकि परी उसे तलाक नहीं देना चाहती. दूसरी तरफ राही और प्रेम पता लगाने में जुटे हुए हैं कि बा और अंश को किसने जेल भिजवाया.
Anupama: सीरियल अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरा हुआ है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अंश और लीला को गिरफ्तार करने वाला पुलिस सस्पेंड हो जाता है. अनु ये जानकर राहत की सांस लेती है. रजनी उससे कहती है कि लीला को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार कर लिया था. अनु उसे थैंक्यू कहती है. अनुपमा कहती है कि जब भी रजनी को उसकी मदद की जरूरत हो, वह पूछ सकती है. रजनी उससे कहती है कि वह उसकी मदद जल्द ही लेगी.
पराग की तस्वीर देखकर चौंक जाएगी रजनी
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि लीला और अंश से राही और प्रेम मिलने आते हैं. वह उन्हें बताते हैं कि अनु की दोस्त रजनी ने उसकी मदद की जेल से बाहर निकलने में. राही कहती है कि अब उन्हें पता लगाना है कि अंश और बा को किसने जेल भेजा था. दूसरी तरफ रजनी की मैनजर उससे चॉल प्रोजेक्ट के बारे में पूछती है. मैनजर उससे कहती है कि ये एक गोल्डन चांस है और उसे इसे मिस नहीं करना चाहिए. रजनी को तभी पता चलता है कि पराग उससे मिलना चाहता है. रजनी उसकी फोटो देखकर हैरान रह जाती है.
अब एक्टिंग करेगी अनुपमा
कोठारी हाउस में मीता मोटी बा से राजा की दूसरी शादी पर चर्चा करती है. राजा कहता है कि वह उसकी शादी नहीं करवा सकती. राही उससे पूछती है कि क्या वह दूसरी शादी के लिए तैयार है. राजा कुछ नहीं कहता और वहां से चला जाता है. मोटी बा लीला और अंश की गिरफ्तारी को लेकर मजाक उड़ाती है. राही कहती है कि लैब टेस्ट में सारा सच बाहर आ जाएगा. परी, अनु से कहती है कि वह राजा को तलाक नहीं देगी. ईशानी और अनु उसे समझाते हैं और काम पर फोकस करने के लिए कहते हैं. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सेट पर डायरेक्टर को एक्टर्स की परफॉर्मेंस पसंद नहीं आती. अनु और ईशानी उसे इम्प्रेस करते हैं, जिसके बाद वह अनु को एक्टर के तौर पर लॉन्च करने की बात कहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










