Anupama: वनराज ने शो में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता है कि निर्माता केवल...

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आते हैं. जहां सुधांशु पांडे इन-दिनों नेगिटिव किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका सिर्फ एक मकसद है, कि कैसे वह अनुपमा को बर्बाद करें. अब उन्होंने सीरियल को लेकर बात की है.

विज्ञापन

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. सीरियल की सोशल मीडिय पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. इसमें रूपाली गांगुली के साथ सुधांशु पांडे भी नजर आते हैं. दोनों अनुपमा और वनराज की भूमिका निभाते है. अब एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने खुलासा किया कि जब शो के निर्माता उनके कैरेक्टर वनराज को अधिक स्क्रीन समय देने के बजाय अनुज, अनु और अन्य कैरेक्टर को प्राथमिकता देते हैं तो वह इसे कैसे संभालते हैं.

कम स्क्रीन टाइम मिलने पर क्या बोले सुधांशु पांडे

अनुपमा की कहानी रूपाली गांगुली पर केंद्रित है, जो शो में मुख्य किरदार निभाती हैं. हालांकि, शो में हर किरदार का अपना अलग महत्व है. कभी-कभी, निर्माता कहानी को विकसित करने के लिए केवल एक कैरेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हैं और दूसरों को नजरअंदाज कर देते हैं. सुधांशु ने बॉलीवुडलाइफ के साथ अपनी अनफिल्टर्ड इमोशन्स को शेयर किया. एक्टर ने कहा, “मैं एक अभिनेता के रूप में बहुत धैर्यवान और सुरक्षित हूं. मुझे पता है कि निर्माता केवल एक कैरेक्टर या ट्रैक पर ध्यान केंद्रित नहीं रख सकते हैं, क्योंकि यह एक डेली सोप है, और केवल एक कैरेक्टर पर ध्यान केंद्रित रखना एक के बाद उबाऊ हो जाएगा.”

अपनी एक्टिंग में बेस्ट देने की करता हूं कोशिश

कहानी निश्चित रूप से अनुपमा के बारे में है, लेकिन अगर कोई मेल एक्टर या अन्य कैरेक्टर नहीं हैं, तो सब कुछ असफल हो जाएगा. एक निर्माता को दर्शकों को अच्छी टीआरपी के लिए अलग-अलग ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं. जिससे दर्शकों को मजा आए. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मुझे कितना स्क्रीन टाइम मिले. जो भी हो, मैं अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करता हूं. मैं उससे काफी आगे निकल चुका हूं. मैंने अच्छी संख्या में फीचर फिल्में, वेब सीरीज और एक हॉलीवुड फिल्म में काम किया है. मैं वास्तव में उस जगह पर नहीं जाता हूं जहां मुझे असुरक्षित महसूस होगा.”

Also Read: Anupama: श्रुति हुई प्रेग्नेंट, अनुज के बच्चे को देगी जन्म, अनुपमा की जिंदगी होगी बर्बाद

स्क्रीन टाइम न मिलने पर सुधांशु को कैसा लगता है

बहुत से टीवी अभिनेताओं की ओर से अपने शो छोड़ने का कारण यह है कि उन्हें लगता है कि उन्हें पर्याप्त स्क्रीन समय नहीं मिल रहा है या निर्माताओं द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि, अनुपमा के अभिनेता वनराज अलग हैं. वह इस बारे में बिल्कुल भी अजीब महसूस नहीं करते हैं. वास्तव में, वह इतना आश्वस्त इसलिए है, क्योंकि उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है.

मॉडल के रूप में करियर को किया था शुरू

वनराज का मानना ​​है कि अनुपमा एक डेली सोप है और यह इतने लंबे समय तक सिर्फ एक ही किरदार पर ध्यान केंद्रित नहीं रख सकता है. दर्शकों की रुचि को आकर्षित करने के लिए उन्हें अपने इर्द-गिर्द कहानी बनाने के लिए अपना फोकस बदलते रहना होगा. आपको बता दें कि अभिनेता ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया, बाद में उन्होंने खिलाड़ी 420, बिल 2, 2.0, राधे और अब अनुपमा में काम किया.

Also Read: Anupama: अनुपमा की जिंदगी में नए विलेन की होगी एंट्री, टूट जाएगी अनुज-श्रुति की सगाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola