Anupama Spoiler Alert : काव्या की ये बातें सुनकर भड़की अनुपमा, सबके सामने जड़ दिया जोरदार तमाचा

Updated at : 28 Dec 2020 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : काव्या की ये बातें सुनकर भड़की अनुपमा, सबके सामने जड़ दिया जोरदार तमाचा

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) में किंजल और पारितोष की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. दोनों की शादी में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. राखी किंजल और तोषू के बीच लड़ाई लगवा देती है. इधर वनराज को काव्या से बात कर ऐसा लगता है कि उसके कमरे में कोई था.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में किंजल और पारितोष की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. दोनों की शादी में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. राखी किंजल और तोषू के बीच लड़ाई लगवा देती है. इधर वनराज को काव्या से बात कर ऐसा लगता है कि उसके कमरे में कोई था.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पारितोष औऱ किंजल की शादी होती रहती है तभी काव्या वहां आ जाती है. अनुपमा उसे वहां से जाने के लिए कहती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती. जिसके बाद अनुपमा काव्या को धक्के मारकर घर से बाहर करती है. लेकिन काव्या उससे कहती है उसका भी इस घर पर हक है.

काव्या की ये बातें सुनकर अनुपमा उसे थप्पड़ मार देती है. ये देखकर पूरे घरवाले चौंक जाते है. वहीं वनराज भी हैरान हो जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसपर वनराज कैसे रिएक्ट करता है. क्या काव्या अनुपमा के इस थप्पड़ का जवाब देती है या वहां से चली जाती है, ये तो आनेवाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : कौन सी ‘पुरानी सोनू’ पसंद है आपको? निधि भानुशाली का समंदर किनारे बोल्ड फोटोशूट, तो झील मेहता की ये अदाएं…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि संगीत में किंजल औऱ पारितोष के साथ मिलकर डांस करती है. राखी सोचती है कि पता नहीं क्यों उसकी बेटी ने इस लूजर के साथ शादी की. इधर काव्या शादी के वीडियोज देखकर काफी गुस्सा होती है. राखी दोनों को हनीमून के लिए नॉर्वे की टिकट देती है.

अब तक आपने देखा कि किंजल और पारितोष में लड़ाई हो जाती है. किंजल अपनी मां पर इल्जाम लगाती है कि वो जानबूझकर उन दोनों के बीच लड़ाई लगा रही है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि फंक्शन के दौरान राखी पारितोष से पूछती है कि फंक्शन में उसकी छोटी मां क्यों नहीं आई. ये सुनकर सब हैरान हो जाते है. तभी बा उसे एक थप्पड़ लगा देती है. लेकिन ये हकीकत में नहीं होता. ये सब वो सिर्फ सोच रही होती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola