Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अनुपमा की रूपाली गांगुली की हुई एंट्री, बतौर लीड लाएंगी नया ड्रामा, क्या होगा अभीरा का
Rupali Ganguly entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. सीरियल में फिलहाल शिवानी और रोहित के मौत का ट्रैक चल रहा है. इसी बीच खबर आ रही है कि इसमें एक नई एंट्री होने वाली है. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली है. वह शो में बतौर लीड दिखाई देंगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट में अपना दबदबा बनाए रखता है. दोनों की शोज की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आती है. जहां अनुपमा में रूपाली गांगुली की एक्टिंग कमाल की है. लेटेस्ट कहानी अनु और मनीष के इर्द-गिर्द घूमती है और काफी रहस्यमयी है. वहीं ये रिश्ता में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित अपनी कहानी से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब खबर है कि रूपाली गांगुली की ये रिश्ता क्या कहलाता है में बतौर लीड एंट्री होने वाली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूपाली गांगुली की होगी एंट्री
अनुपमा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामा लाने के लिए तैयार है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा के साथ वह समृद्धि शुक्ला के शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी. दोनों शो में उनकी भागीदारी टेलीविजन के इतिहास में एक अनूठा क्षण है, फैंस एक्साइटेड है कि अब कहानी कैसे जबरदस्त मोड़ लाएगी.
शुक्ला के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक क्रॉसओवर इवेंट के दौरान दिखाई दी थीं, लेकिन इस बार, वह मौजूदा लीड समृद्धि शुक्ला के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. दोनों मिलकर शो को आगे बढ़ाएंगे और किरदारों और दर्शकों दोनों के लिए एक रोमांचक अध्याय की शुरुआत करेंगे.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो इसमें जबरदस्त ट्विस्ट चल रहा है. जिसमें रोहित और शिवानी की गणगौर उत्सव के दौरान बम विस्फोट होने से जान चली जाती है. अभीरा और अरमान इससे काफी दुखी हैं. वहीं रूही का तो पूरा संसार उजड़ जाता है. वह काफी रोती है. दादीसा मौके का फायदा उठाकर रूही को ताना मारती है, लेकिन अरमान उसका सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ा रहता है.
यह भी पढ़ें- Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म के सेट से कई वीडियोज लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार बन लड़ाई झगड़ा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










