Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म के सेट से कई वीडियोज लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार बन लड़ाई झगड़ा…
videos leaked from sets of Kartik Aaryan film
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन जल्द ही श्रीलीला के साथ आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं. इस मूवी की शूटिंग चल रही है. अब सेट से कुछ वीडियोज वायरल हुए हैं. जिसमें कार्तिक आर्यन को रॉकस्टार लुक में स्पॉट किया गया. उनकी ढाढ़ी बढ़ी हुई थी और वह स्टेज में परफॉर्म कर रहे थे. उनका बैंड भी साइड में था. इसके अलावा एक फाइट सीन भी वायरल हुआ.
Aashiqui 3 Videos Leak: बॉलीवुड के हार्टथ्रोब कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. अब एक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला भी दिखाई देंगी. इन-दिनों मूवी की शूटिंग फुल स्पीड में चल रही है. अब सेट से कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. जिसमें फाइट और गिटार सीन शामिल है.
आशिकी 3 के सेट से वायरल हुए वीडियोज
सेट से वायरल हो रहे पहले वीडियो में कार्तिक आर्यन और श्रीलेला को गिटार पकड़े मंच पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है. आसपास भीड़ है, जो उनका वीडियो बना रही है. जहां कार्तिक मेन सिंगर लग रहे हैं. वहीं श्रीलीला उनके बैंड का हिस्सा लग रही हैं. इस क्लिप में, हम ओजी आशिकी (1990) से तू मेरी जिंदगी है का एक नया वर्जन सुन सकते हैं. निर्देशक अनुराग बसु उनके पीछे खड़े हैं.
आशिकी 3 के वीडियोज ली��� होने पर क्या बोले फैंस
दूसरा वीडियो काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि कार्तिक आर्यन ढाढ़ी वाले आशिकी लुक में नजर आ रहे हैं. वह किसी शख्स से लड़ाई कर रहे हैं. शॉर्ट में एक्टर सामने वाले आदमी को अनलीमिटेड घुसे मार रहे हैं. वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, ”अरे वाह आशिकी नए रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं… कितना मजा आएगा… यह जरूर ब्लॉकबस्टर होगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सबसे अच्छी बात यह है कि यह फिल्म रियल में A3 न होते हुए भी आशिकी 3 का पूरा वाइब दे रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”रॉकस्टार और कबीर सिंह की पता नहीं क्यों कॉपी लग रही है.”
कार्तिक आर्यन की फिल्म का टीजर हुआ था आउट
इससे पहले फरवरी में, मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर जारी किया था. इसमें मूवी के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन कार्तिक आर्यन को रॉकस्टार लुक में दिखाया गया. उनके लंबे बाल और ढाढ़ी थी, उन्होंने गिटार बजाया और भावपूर्ण ट्रैक तू मेरी ज़िंदगी है के साथ भीड़ को इम्प्रेस किया. इसमें श्रीलीला की भी झलक देखने को मिली थी.
यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor Net Worth: कितने करोड़ की मालिक हैं टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर, जानें उनकी नेट वर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










