Anupama: ‘मैं घर लौटने वाला था क्योंकि…’, स्ट्रगल के दिनों को यादकर छलका अनुपमा के ‘नकुल’ का दर्द

Updated:
विज्ञापन
Anupama: ‘मैं घर लौटने वाला था क्योंकि…’, स्ट्रगल के दिनों को यादकर छलका अनुपमा के ‘नकुल’ का दर्द

अनुपमा में नकुल के किरदार से अमन माहेश्वरी को काफी लोकप्रियता मिल गई है. घर-घर में उसकी पहचान हो गई है. एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल को यादकर वो भावुक हो उठे. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया.

विज्ञापन

Anupama: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ की कहानी जल्द ही नया मोड़ लेगी. अनुपमा अमेरिका जाने वाली है और इसे लेकर शाह परिवार काफी खुश है. अनुज भी उसकी सफलता के रास्ते में रोड़ा नहीं बनना चाहता. लेकिन एक शख्स है, जो अनुपमा को खुश देखकर जल रहा है. वो है नकुल, जो अनुपमा को मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी से खुश नहीं है. नकुल का किरदार अमन माहेश्वरी निभा रहे है.

अनुपमा के नकुल का छलका दर्द

अनुपमा में नकुल के किरदार से अमन माहेश्वरी को काफी लोकप्रियता मिल गई है. घर-घर में उसकी पहचान हो गई है. हालांकि ईटाइम्स से एक इंटरव्यू में अमन ने अपने संघर्ष वाले दिनों को याद किया. एक्टर ने बताया, बड़े अच्छे लगते हैं 2 के बाद मैं बेरोजगार हो गया, 6 महीने तक मेरे पास कोई काम नहीं था. सच कहूं तो, मैं घर लौटने वाला था क्योंकि मुझे कुछ अच्छा नहीं मिला. मैंने जाने के लिए अपना बैग पैक कर लिया था और मुझे अनुपमा से फोन आया. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इसमें काम करने का मौका मिला.

छवि पांडे ने छोड़ा अनुपमा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छवि पांडे ने अनुपमा शो अलविदा कह दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में दिया. एक फोटो शेयर कर छवि ने बताया कि ये उसका आखिरी दिन है. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वो क्यों इसे छोड़ रही है. मेकर्स उनका ट्रैक खत्म करने जा रहे है.

Also Read: Anupama की माया ने शो को कहा अलविदा! इस वजह से अचानक एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा?

अनुपमा शो के ट्रैक की बात करें तो जैसे ही अनुपमा कपाड़िया हाउस आती है, अनुज आरती की थाली के साथ उसका स्वागत करता है. तभी, मैया आती है और थाली फेंक देती है और अनुपमा को मरने का श्राप देती है ताकि वह उसे और अनुज को अकेला छोड़ सकें. अनुपमा को अनुज का वीजा पेपर दिखाती है और बताती है कि न केवल अनुपमा बल्कि अनुज भी उसके साथ यूएसए जा रहा है. इसके बाद अनुज, माया को थप्पड़ मार देता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola