ePaper

Anupama: प्रेम के चाचा ने शो में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी को समझते…

Updated at : 23 Jan 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Mazher Sayed on working in anupama

Mazher Sayed on working in anupama

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में प्रेम के परिवार के रूप में कोठारी की एंट्री हुई है. मजहर सैयद ने सीरियल अनुपमा में अनिल कोठारी के रूप में प्रवेश किया है, जो पराग कोठारी के भाई हैं. उन्होंने शो में काम करने पर बात की.

विज्ञापन

Anupama: रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा इन दिनों चर्चा में है. यह शो टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहा है, लेकिन जब से इसमें लीप आया, इसमें बहुत बड़ी गिरावट देखी गई. शिवम खजुरिया और अलीशा परवीन ने मेन लीड के रूप में एंट्री की, लेकिन कुछ महीनों बाद अलीशा को शो से निकाल दिया गया और उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ले ली. प्रेम और राही की कहानी शुरू हुई और अनु को भी उसकी बेटी मिल गई. इधर प्रेम भी शाह हाउस में ही रह रहा था. हालांकि अब उसकी फैमिली की भी एंट्री हुई है, जिन्हें कोठारी नाम से जाना जाता है.

मजहर सैयद ने अनुपमा में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

मजहर सैयद ने सीरियल अनुपमा में अनिल कोठारी के रूप में प्रवेश किया है, जो पराग कोठारी के भाई हैं. उन्होंने इंडिया फोरम से शो को लेकर बात की. उन्होंने कहा, वह सोशल मीडिया पर ज्यादा पॉपुलर या फिर एक्टिव नहीं है, लेकिन टीवी सीरियल में काम करने पर उन्हें काफी व्यूज मिलते हैं. पराग ने कहा कि वह इस जर्नी के लिए एक्साइटेड हैं और उम्मीद करते हैं कि वह इस शो को बहुत कुछ देंगे.

राजन शाही संग काम करने पर क्या बोले मजहर सैयद

उन्होंने राजन शाही के साथ काम करने के बारे में भी बात की. मजहर सैयद ने कहा कि उन्हें दबाव महसूस नहीं होता, क्योंकि वह पहले डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शंस के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि राजन शाही एक बेहतरीन निर्माता और निर्देशक हैं, जो कहानी को समझते हैं और निर्देशन करना भी जानते हैं. मजहर सैयद ने आगे कहा, “सीरियल की रचनात्मकता अद्भुत है और हर किरदार की एक उचित ग्लैम और बैकग्राउंड है. शो का हिस्सा बनकर खुश हूं.”

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: इस परिवार से आएगा राही के लिए शादी का रिश्ता, अनु को होगा शक, क्या करेगा प्रेम

यह भी पढ़ें-  Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola