Anupama Leap: लीप के बाद नये किरदारों की हुई एंट्री, अनुपमा का पड़ोसी है वनराज, बा और बाबूजी ने किया इस बात का फैसला
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jul 2024 11:02 AM
anupama
अनुपमा में लीप के बाद नयी कहानी दर्शकों को देखने मिल रही है. अनुज और अनुपमा, आध्या की वजह से अलग हो गए है. वहीं, वनराज, बा, बाबूजी की झलक आज के एपिसोड में दिखाया गया.
Anupama: सीरियल अनुपमा में लीप आ चुका है और नये किरदारों की एंट्री हो गई है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक ही शहर में है, लेकिन इस बात से अनजान है. अनु एक वृद्धाश्रम चलाती है और अनुज का हाल पागलों जैसा हो गया है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीप के बाद बाबूजी अनु के साथ रहते हैं और बा वनराज के पास. मीरा और बाला दो किरदारों बाला और मीरा की एंट्री हुई है. बाबूजी को मीरा खाना देती है और उसे अपना ख्याल रखने के लिए कहती है.
वनराज और अनुपमा है एक-दूसरे की पड़ोसी
वहीं, शाह हाउस में पाखी तेज से म्यूजिक बजा देती है और अनु की आरती खराब कर देती है. वनराज से बा काव्या को लेकर शिकायत करती है कि उसने फिर से मॉडलिंग शुरू कर दिया है. वनराज उसे ये सब नहीं सोचने के लिए कहता है. लीला उसे बताती है कि पाखी और तोशू कमरे से बाहर नहीं निकलते. टीटू और डिंपी अपने डांस क्लास में बिजी है और सिर्फ किंजल ही है जो घर चला रही है. वहीं, लीला कहती है अनुपमा उसकी पड़ोसी है और आशा भवन चलाकर वो बहुत खुश है. वनराज उसे अनु का नाम नहीं लेने के लिए कहता.
Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
मंदिर में हुआ अनुज और अनुपमा को एक-दूसरे का एहसास
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी का जन्मदिन होता है और वनराज उसे विश करता है. दूसरी तरफ आशा भवन में बाबूजी, बाला से कहता है लीला ने वनराज के साथ रहने का फैसला किया और उसने अनुपमा के साथ. अनुपमा को पाखी का बर्थडे याद आता है और बाबूजी इस बारे में उससे पूछते हैं. अनु कहती है उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं, मदिंर के बाहर अनुज बांसुरी बजाता है और पंडित दुआ करते हैं कि अनुज को उसका प्यार मिल जाए. अनु मंदिर जाती है और वहां अनुज और अनु को एक-दूसरे की मौजदूगी का एहसास होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










