Anupama: श्रुति के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, लीप के बाद नहीं आएंगे नजर, कहा- यह एक यादगार रोल…
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jul 2024 11:50 AM
anupama
अनुपमा में लीप के बाद कई किरदार नजर नहीं आएंगे. हाल ही में शो से सुकृति कांडपाल का पत्ता कटा था. अब लीप के बाद एक अहम किरदार शो में नजर नहीं आने वाला है. चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में.
Anupama: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में लीप आ गया. मेकर्स को उम्मीद है कि इससे शो की टीआरपी बढ़ेगी. लीप से पहले दर्शक अनु और अनुपमा के एक होने का वेट कर रहे थे, लेकिन दोनों मिल नहीं पाए. आध्या की वजह से दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली. अनुज को आध्या ने धमकी दी कि अगर वो अनुपमा के पास गया तो वो उसकी जिंदगी से चली जाएगी. वहीं, लीप के बाद कौन-कौन से कास्ट होंगे या बदल जाएंगे, इसे लेकर अपडेट आया है.
अनुपमा को वकार शेख ने कहा अलविदा
अनुपमा से यशदीप का किरदार प्ले कर रहे वकार शेख बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा सुकृति कांडपाल यानी श्रुति ने भी शो को अलविदा कह दिया है. इन दोनों का ट्रैक खत्म हो गया है. वकार ने शो से बाहर निकलने के पीछे की वजह बताई. उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, “यह एक यादगार किरदार था और ये रोल वैसा था, जैसे मुझे बताया गया था. शो में जिस तरह से यशदीप का किरदार को अनुपमा के प्रति मैच्योर प्यार को दिखाया, वो दिलचस्प है.”
Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
अनुपमा में क्या दोबारा एंट्री लेंगे वकार शेख
वकार शेख ने अनुपमा में एंट्री को लेकर बताया कि, मेरे किरदार यशदीप को शो में निभाने के लिए बहुत सारे शेड्स मिले. एक एक्टर के तौर पर ये संतोषजनक था और मेरा ट्रैक खत्म हो गया. एक्टर ने सीरियल में दोबारा एंट्री को लेकर कहा, हो सकता है फ्यूचर में, अगर स्क्रिप्ट की मांग होगी तो मैं वापस आ सकता हूं.” वहीं, वकार अगले किस प्रोजेक्ट में दिखेंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि उन्होंने बताया कि उनके पास दो शो के ऑफर है और वो जल्द ही काम शुरू करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










