Anupama: अनुज ने शो में वापसी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- यहां कोई भी कभी भी वापस आ…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :20 Apr 2025 8:52 AM
विज्ञापन
Gaurav Khanna in Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में अनुपमा के गौरव खन्ना की एंट्री

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अनुज की वापसी होगी या नहीं, फैंस जानना चाहते हैं. हालांकि गौरव खन्ना ने क्लियर कर दिया कि वह शो में वापस नहीं लौट रहे. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा, जिससे फैंस की उम्मीदें एक बार और जग जाएगी.

विज्ञापन

Anupama: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की. अनुज की एंट्री शो में बीच में हुई और जल्द ही वह दर्शकों के चहेते बन गए. अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पाई. हालांकि जब शो में लीप आया तो अनुज के किरदार को खत्म कर दिया गया. उसके बाद कई महीनों तक फैंस उनके वापस लौटने का इंतजार करने लगे. इस बीच एक इंटरव्यू में गौरव ने बताया कि वह शो को अलविदा कह चुके हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगाने लगे कि रूपाली गांगुली के साथ कथित झगड़े की वजह से उन्होंने शो को अलविदा तो नहीं कह दिया. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया.

गौरव खन्ना ने अनुपमा में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी

गौरव खन्ना ने अनुपमा में वनराज के बाद सबसे अहम किरदार निभाया था. पिंकविला संग इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या रूपाली गांगुली के साथ उनके कथित लड़ाई की वजह से उन्होंनो शो को बीच में छोड़ दिया. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, “अनुज कपाड़िया मेरे लिए एक कॉमा की तरह है, फुलस्टॉप नहीं. राजन सर ने इस किरदार को मारा नहीं है, बस फिलहाल कहानी में उसके लिए जगह नहीं है. लेकिन ये इंडियन टेलीविजन है. यहां कोई भी कभी भी वापस आ सकता है, ऐसे कई उदाहरण हैं. हां इसका मतलब ये नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं. लेकिन कभी ना मत कहना. ”

गौरव खन्ना बोले- जब सही समय आएगा…

राजन शाही के शो अनुपमा में वापसी को लेकर गौरव खन्ना ने कहा कि, “क्यों नहीं. यह मेरा सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है. लेकिन मुझे लगता है कि हर कहानी की अपनी एक बनावट होती है.” उन्होंने समझाया कि इस शो की बनावट थोड़ी अलग है, लेकिन जब सही समय आएगा, तो मैं जरूर लौटूंगा. वहीं, हाल ही में एक्टर ने सेलिब्रेटी मास्टरशेफ शो जीता है. उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया.

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola