Anupama: श्रुति संग अनुज फिक्स करेगा अपनी शादी की तारीख, इस शख्स की मदद से MaAn होंगे एक फिर से!
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. लीप के बाद अनुज और अनुपमा अलग हो गए है और फैंस उनके मिलने का इंतजार कर रहे हैं. दूसरी तरफ श्रुति, अनुज से शादी करना चाहती है. अनुपमा इस बात से अनजान है और उसे पता नहीं है कि अनुज भी अमेरिका में है.

अनुपमा में लीप आ गया है. अमेरिका में अनुज और अनुपमा अलग-अलग है और दोनों इस बात से अनजान है कि वो अमेरिका में है. दोनों को अलग देखकर फैंस काफी उदास है.

अमेरिका में अनुज अपनी बेटी आध्या की देखभाल कर रहा है. इन पांच साल में काफी कुछ बदल गया है. आध्या की जिंदगी में एक नयी औरत आ गई है और उसका नाम श्रुति है. श्रुति, आध्या के काफी क्लोज है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, आध्या को लेकर काफी परेशान हो जाता है. श्रुति उसके लिए गुजराती खाना बनाने के लिए कहती है औऱ वो ऐसा ही करता है. इससे आध्या का मूड ठीक हो जाता है.

श्रुति की मां का मैसेज उसे आता है, जो उससे अनुज से शादी को लेकर पूछती है. श्रुति, अनुज के सामने ये बात करती है. इस पर अनुज कहता है कि वे दो महीने बाद मुंबई वापस आकर शादी की रस्में निभा सकते हैं.

अनुज अपने मन में सोचता है कि श्रुति, आध्या की जिंदगी में काफी अहम है, ऐसे में उसे श्रुति से जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहिए. श्रुति से अनुपमा मिल चुकी है, लेकिन दोनों को नहीं पता है कि एक-दूसरे के बारे में.

अनुपमा अमेरिका में एक रेस्तरां में काम करती है. कहा जा रहा है कि उस रेस्टोरेंट का मालिक अनुज कपाड़िया के बॉयलोजिकल पिता है. हालांकि इस बात को अनुपमा नहीं जानती है.

ऐसे में जब अनुज के बॉयलोजिकल पिता को अनुज और अनुपमा के बारे में पता चलेगा तो वो क्या दोनों को मिलवाएंगे. ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

वहीं, आध्या की मुलाकात अनुपमा से अमेरिका में हो गई है, लेकिन अनुपमा उसे पहचान नहीं पाती. आध्या अपनी मां को देखकर काफी परेशान हो जाती है और वो सोचती है कि किसी भी कीमत में वो उन्हें वापस अपनी जिंदगी में आने नहीं देगी.

अपनी मां अनुपमा को देखकर आध्या को पैनिक अटैक आता है और वो अपने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लेती है. वो अनुपमा की फोटो देखकर कहती है कि आपने मुझे कभी अपनी बेटी नहीं माना.

वहीं, शाह हाउस में तपिश, डिंपी को फोन करता है और वो उससे मिलने की बात कहता है. डिंपी कहती है कि उसके ससुर नहीं चाहते कि वो किसी से बात करें. उसका एक बेटा है, जिसकी देखभाल पूरा परिवार करता है. ऐसे में वो उसे फोन ना करें.
Also Read: Anupama: अनुपमा-वनराज के बेटे समर की शो में हो रही वापसी! अमेरिका में बनेगा अपनी मां का हमदर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










