मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे! प्रेग्नेंसी की खबरों पर एक्ट्रेस बोली- खुद बच्चे के लिए मुझे…

Updated:
विज्ञापन
मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे! प्रेग्नेंसी की खबरों पर एक्ट्रेस बोली- खुद बच्चे के लिए मुझे…

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों हाल ही में बिग बॉस 17 के घर में स्पॉट किए गए थे. जहां पहले वीक में ही ये खबर आई कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. अब अभिनेत्री ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ के घर में कई उतार-चढ़ाव देखें. कपल के बीच काफी लड़ाईयां हुई, जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर आपा खो दिया और काफी कुछ नेशनल टेलीविजन पर बोला. हालांकि घर से बाहर आते ही दोनों को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब स्टार्स एक परफेक्टर कपल की तरह साथ में रहते हैं.

undefined

अब अंकिता और विक्की ने अपने माता-पिता बनने की खबरों पर बात की है. एचटी से बात करते हुए, विक्की जैन ने कहा, “हां, हमने इस पर विचार किया है.” अंकिता लोखंडे ने मजाकिया अंदा�� में जवाब दिया, “अभी तो हम खुद बच्चे हैं.”

undefined

रियलिटी शो के दौरान अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए, अंकिता ने कहा, “जो भी झगड़े हुए, उसमें भी प्यार था. हम प्यार के लिए लड़ रहे थे. वह प्यार कभी खत्म नहीं हुआ. यह है ठीक है अगर लोग इसे नहीं देखते हैं, तो हम देखते हैं, यह हमारा बंधन है. हम जानते हैं कि हम कितने जुड़े हुए हैं.”

undefined

अभिनेत्री ने आगे कहा, ”हमारा प्यार और रिश्ता है और रहेगा, लेकिन शब्द कितने मायने रखते हैं, यह मुझे अब समझ आ गया है कि इन्हें समझदारी से इस्तेमाल करने की जरूरत है.”

undefined

इस पर विक्की ने कहा, “जिनकी लाइफ खुली किताब की तरह होती है, उनका जीवन इसी तरह का होता है. हमारे रिश्ते पर कई सवाल खड़े किए थे. हमें बुरा और दुख महसूस होता है.”

Also Read: Isha Malviya और Samarth Jurel का हुआ ब्रेकअप! कपल के अलग होने पर अंकिता लोखंडे ने कही ये बड़ी बात
undefined

विक्की ने आगे कहा, ”हम एक साथ अपना अद्भुत जीवन जी रहे हैं, और लोग भी इसका हिस्सा होंगे. कोई नहीं चाहता दो लोग अलग हो जाएं. हम हर रोज अपने रिश्ते पर काम करते हैं और आगे भी साथ रहकर जरूर करेंगे.”

undefined

अंकिता लोखंडे की बिग बॉस जर्नी आसान नहीं रहीं. एक्ट्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे थे. कई बार उन्हें प्यार के लिए अपने पति विक्की जैन संग लड़ाई करते देखा गया.

undefined

वहीं बाहर भी विक्की जैन की सास ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि विक्की और उनकी शादी के लिए परिवार वाले तैयार नहीं थे. एक्ट्रेस को रखना आसान नहीं होता है.

undefined

बता दें, अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में फाइनलिस्ट में से एक बनकर उभरीं, जबकि विक्की जैन को फिनाले से ठीक पहले बेघर होना पड़ा. मुनव्वर फारुकी सीजन का खिताब जीत गए.

Also Read: Naagin 7: अंकिता लोखंडे-प्रियंका चाहर चौधरी नहीं बल्कि ये अभिनेत्री बनेंगी नागिन, तेजस्वी को करेंगी रिप्लेस
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola