Isha Malviya और Samarth Jurel का हुआ ब्रेकअप! कपल के अलग होने पर अंकिता लोखंडे ने कही ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Isha Malviya और Samarth Jurel का हुआ ब्रेकअप! कपल के अलग होने पर अंकिता लोखंडे ने कही ये बड़ी बात

ईशा मालवीया और समर्थ जुरैल बिग बॉस 17 के घर में एक दूसरे संग अक्सर रोमांटिक होते हुए स्पॉट किए जाते थे. हालांकि जब से ये घर से बाहर आए है, तब से उन्हें कभी साथ नहीं देखा गया. जिससे उम्मीद की जा रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन
undefined

ईशा मालवीया और समर्थ जुरैल बिग बॉस 17 के पॉपुलर कपल में से एक थे. हालांकि जब से ये घर से बाहर आए हैं, तब से उन्हें कभी भी एक साथ नहीं देखा गया. जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि उनका ब्रेकअप हो गया है.

undefined

वैलेंटाइन डे पर समर्थ जुरेल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. जिससे सभी को लगने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पोस्ट करने का वक्त है, लेकिन अपनों से मिलने का नहीं.”

undefined

समर्थ की पोस्ट में लिखा है, “कुछ लोग काम में इतने बिजी होंगे कि सबसे मिलने का, पोस्ट करने का वक्त है, लेकिन अपनों से नहीं, वैसे भी आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे, भगवान आपको और आपके प्रियजनों को आशीर्वाद दे.”

undefined

जिसके बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. एक यूजर ने लिखा, ”चलो ये तो होना ही था.. ईशा और समर्थ का ब्रेकअप हो गया है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये क्या हुआ घर से बाहर आने के बाद ये रिश्ता एक दिन भी नहीं चला.”

undefined

इधर अंकिता लोखंडे से ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो पवित्र रिश्ता अभिनेत्री ने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है. ईशा होटल में रुकी है क्योंकि उसके घर का काम अब तक हुआ नहीं है.”

Also Read: Ankita Lokhande ने पति विक्की जैन संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा रिश्ता इतना ज्यादा…
undefined

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”मैंने ईशा को बोला चल हमारे साथ चल. समर्थ कहीं से आ रहा था. वो अलग से आए और ईशा को हम पहले से ही लेकर गए थे. तो ऐसा कुछ नहीं है. वे दोनों बहुत एक साथ हैं, और मैं चाहती हूं कि वो दोनों हमेशा साथ रहें. क्यों दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं.”

undefined

आपको बता दें, अंकिता लोखंडे ने ब्रेकअप की अफवाहों का साफ तौर पर खंडन किया और कहा कि ईशा और समर्थ एक दूसरे के साथ हैं. ईशा और समर्थ पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनसे पहले, उडारियां स्टार अभिषेक कुमार के साथ रिश्ते में थे.

undefined

ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को 9 फरवरी, 2024 को मुंबई में अंकिता लोखंडे की पार्टी और बिग बॉस 17 की सक्सेस बैश पार्टी में अलग-अलग पहुंचते देखा गया. कई लोगों ने सोचा कि लवबर्ड्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा मालवीया के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है. इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी 14 और नागिन 7 का हिस्सा बन सकती है. हालांकि इसपर अभी ऑफिशियली कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: Ankita Lokhande और Ayesha Khan की चमकी किस्मत, बिग बॉस के घर से निकलते ही ऑफर हुई बड़ी फिल्म
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola