Ankita Lokhande और Vicky Jain दिसंबर के इस तारीख को लेंगे सात फेरे, सामने आई वेडिंग डेट!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2021 7:37 AM

विज्ञापन

इन दिनों एक के बाद एक सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे, विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं.

विज्ञापन

Ankita Lokhande Wedding News: इन दिनों कई बॉलीवुड के कई सेलेब्स की शादी की खबरें आ रही है. इस लिस्ट में विक्की कौशल- कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, राजकुमार राव- पत्रलेखा का नाम शामिल हैं. अब सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी करने जा रही हैं.

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे शादी करने वाली हैं. जी हां, फैंस को ये जानकर बेहद खुशी होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता और विक्की 12-14 दिसंबर के बीच में किसी भी दिन शादी कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें निमंत्रण भेजा भी भेज दिया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CVsK21UIigK/

अंकिता लोखंडे के फैंस उनकी शादी का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब एक्ट्रेस की शादी की खबर जानकर वो बेहद उत्साहित होंगे. अंकिता और विक्की को एक -दूसरे को करीब तीन साल से ज्यादा डेट कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते है.

Also Read: बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग रोमांटिक हुई Ankita Lokhande, डांस करते-करते किया KISS

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार सोशल मीडिया पर दिखाते रहते है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पार्टी करते दिखी थी. इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते दिखते है और फिर किस कर लेते है.

गौरतलब है कि विक्की जैन को डेट करने से पहले अंकिता लोखंडे दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थीं. दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी और फिर दोनों को प्यार हो गया. 2016 में दोनों अलग हो गए थे. हालांकि सुशांत सिंह के निधन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola