इस फिल्म के लिए रणबीर-आलिया ने एक-दूसरे को किया था शूट, अमिताभ के कैमरामैन बने थे अभिषेक

Updated:
विज्ञापन
इस फिल्म के लिए रणबीर-आलिया ने एक-दूसरे को किया था शूट, अमिताभ के कैमरामैन बने थे अभिषेक

amitabh bachchan डॉयरेक्टर प्रसून पांडेय ने कहा कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का किरदार एक साथ शूट हुआ है. प्रसून कहते हैं कि आलिया और रणबीर एक साथ रह रहे हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड सितारे लोगों को लगातार जागरुक करते आ रहे है. हाल ही में कई बड़े-बड़े नामी सितारों ने जागरुकता के लिए एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. इस शॉर्ट फिल्म का नाम ‘फैमिली’ है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था. अब फिल्ममेकर प्रसून पांडे ने इस फिल्म को लेकर खुलासा किया है.

Also Read: Masakali के नये वर्जन पर फैंस से बोले AR Rahman- ओरिजिनल गाना सुनें

इस शॉर्ट फिल्म के डॉयरेक्टर प्रसून पांडेय ने कहा कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का किरदार एक साथ शूट हुआ है. प्रसून कहते हैं कि आलिया और रणबीर एक साथ रह रहे हैं. लॉकडाउन के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है तो ऐसे में इन दोनों ने एक-दूसरे को शूट करने में मदद की है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा का सीन उनके पति निक जोनस ने शूट किया है.

उन्होंने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन का सीन उनके बेटे अभिषेक ने शूट किया. रजनीकांत का सीन उनकी बेटी सौंदर्य ने शूट किया. हम लोगों ने सभी स्टार्स को एक-दूसरे के सीन्स भेजे, जिससे वह वीडियो देख समझ सकें. कैमरे को फ्रेम कैसे करना है, यह क्लियर हो सके. इसके अलावा निर्देशन कैसा रखना होगा, यह भी समझ में आ सके. हम चाहते थे कि एक शॉट दूसरे शॉट से जुड़ा हो. मैंने यह सभी चीजें 2 अप्रैल को भेजीं और मेरे पास अगले ही दिन वीडियो बनकर आ गये.

इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, मामूथी, दिलजीत दोसांझ, मोहनलाल और रणबीर कपूर संग अन्य सितारों ने काम किया है. कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे साथ नजर आए. इस शॉर्ट फिल्म में खासियत ये है कि इसे सभी ने अपने घरों से शूट किया है. इस फिल्म के माध्यम से ये भी दिखाया जा रहा है कि कैसे घर पर रहने से, सुरक्षित रहने से और अपनी हाइजिन का ख्याल रखने से चीजें बेहतर की जा सकती हैं.

बता दें कि एक खबर के अनुसार आलिया और रणबीर इस साल के अंत त‍क विवाह बंधन में बंध सकते हैं. दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो चुकी है. मिड डे ने एक सूत्र के हवाले से लिखा,’ पहले दोनों स्‍टार्स की डेस्टिनेशन वेडिंग प्‍लान की जा रही थी, लेकिन अब दोनों के परिवारवालों ने डिसाइड किया है कि शादी मुंबई में ही होगी. शादी की तारीख 21 दिसंबर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि आलिया-रणबीर की शादी की तैयारियां कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बाद शुरू कर दी जाएंगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola