ePaper

अक्षय कुमार ने अब तक नहीं देखी है कार्तिक आर्यन की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2, एक्टर ने बताई इसकी वजह

Updated at : 21 May 2022 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने अब तक नहीं देखी है कार्तिक आर्यन की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2, एक्टर ने बताई इसकी वजह

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. हालांकि अक्षय कुमार ने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है. एक्टर ने अब इसके पूछे की वजह बताई है.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिसपांस मिल रहा है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को पछारते हुए 14.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें कार्तिक आर्यन के एक्टिंग की तुलना लगातार अक्षय कुमार से की जा रही है. अब अक्षय ने फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है

अक्षय ने कही ये बात

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी है. अक्षय ने कहा, “मैंने कार्तिक आर्यन की फिल्म नहीं देखी है…लेकिन हां, मुझे इसकी कहानी पता है और मैं इसे जल्द ही देखने वाला हूं.” अक्षय कुमार को भूल भुलैया में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जो 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय की एक्टिंग और कॉमेडी आज तक लोगों के दिलों में बसी हुई है.

विद्या बालन ने दी थी शुभकामनाएं

इससे पहले विद्या बालन ने टीम को शुभकामनाएं भेजी थीं. पहली भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने टीम के लिए अपने नोट के साथ भूल भुलैया 2 का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर साझा किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बधाई #भूषण कुमार और टीम को इस हॉन्टेड कॉमेडी के लिए…ट्रेलर जाना पहचाना लग रहा है फिर भी अलग है…हाहा!! … इस रोलर-कोस्टर राइड का फिर से अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती # भूल भुलैया 2, “उन्होंने कार्तिक, कियारा, तब्बू और फिल्म के निर्माण में शामिल अन्य लोगों को भी टैग किया.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 2 BO Collection Day 1: बॉक्‍स ऑफिस पर ‘भूल भुलैया 2’ ने ‘धाकड़’ को पछाड़ा, धुआंधार कमाई
भूल भुलैया 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन

भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. शुक्रवार को फिल्म ने 14.11 करोड़ की कमाई की है. इसने अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे और आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है. ये फिल्म सभी बॉलीवुड फिल्मों में सबसे अधिक ओपनिंग डे ग्रॉसर बन गई है. फिल्म कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर के रूप में भी उभरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola