करिश्मा तन्ना के बाद 'ये मेरी लाइफ है' फेम शमा सिकंदर लेंगी सात फेरे, बॉयफ्रेंड संग इस महीने करेगी शादी

एक्ट्रेस शमा सिकंदर साल 2020 में ही शादी करने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते उन्होंने शादी पोस्टपोन कर दी थी. अब एक बार फिर से शमा अपनी शादी की तैयारियों में जुट गई है.
Shama Sikander Wedding: एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) हर बार अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती है. शमा बेहद खूबसूरत है और उनकी तसवीरें इस बारे में बताती है. लेकिन इस बार वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एक्ट्रेस अपने विदेशी बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरन के साथ इस महीने शादी करने जा रही है.
ये मेरी लाइफ है की फेम एक्ट्रेस शमा सिकंदर साल 2020 में ही शादी करने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते उन्होंने शादी पोस्टपोन कर दी थी. अब एक बार फिर से शमा अपनी शादी की तैयारियों में जुट गई है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल फरवरी के अंत में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे है. इस खास दिन को और खास बनाने के लिए सबने तैयारी शुरू कर दी है.
https://www.instagram.com/p/CYLIeROAyeC/
शादी में शामिल होंगे ये लोग
शमा सिकंदर की शादी में उनका परिवार और उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगा. रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स मिलिरन के माता-पिता शादी की तैयारी के लिए मुंबई पहुंचने वाले है. बता दें कि शमा और जेम्स काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. बता दें कि हाल ही में मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना ने भी शादी की हैं.
Also Read: Allu Arjun इंस्टाग्राम पर एक खास शख्स को करते है फॉलो, जानिए कौन है वो स्पेशल इंसान
शमा सिकंदर की ग्लैमरस फोटो
शमा सिकंदर की ग्लैमरस फोटोज आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. अबतक शमा ने 3881 पोस्ट कर चुकी है और 196 लोगों को वो फॉलो करती है. एक्ट्रेस इंस्टा पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करने से भी नहीं कतराती.
https://www.instagram.com/p/CaBiW7pB1Xt/
वैलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस ने शेयर किया था ये वीडियो
शमा सिकंदर अपने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरन के साथ भी कई रोमांटिक फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. हाल ही में वैलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों की कई तसवीरें थी. हर फोटो में वो लोग काफी खुश दिख रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




