AA 23 Movie: पुष्पा 2 के बाद 'AA 23' से बॉक्स ऑफिस का मीटर तोड़ेंगे अल्लू अर्जुन, अनाउंसमेंट वीडियो के साथ किया ऐलान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Jan 2026 7:10 PM
AA 23 मूवी अनाउंसमेंट वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम
AA 23 Movie: अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की पहली फिल्म 'AA 23' का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. संक्रांति से पहले भोगी (14 जनवरी) के मौके पर मैत्री मूवी मेकर्स ने अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.
AA 23 Movie: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तमिल सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज का पहला कोलैबोरेशन आखिरकार ऑफिशियली अनाउंस हो गया है. इस ऐलान के साथ ही यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पार्टनरशिप्स में शामिल हो गई है.
इस मेगा प्रोजेक्ट का फिलहाल टेंटेटिव टाइटल ‘AA 23’ रखा गया है, जिसे संक्रांति से पहले भोगी (14 जनवरी) के खास मौके पर मैत्री मूवी मेकर्स ने लॉन्च किया. प्रोडक्शन हाउस ने एक दमदार अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया, जिसकी टैगलाइन “Strive For Greatness” फिल्म के बड़े स्केल और ग्रैंड विजन की ओर इशारा करती है. आइए इसकी पूरी डिटेल बताते हैं.
यहां देखें पहले अनाउंसमेंट वीडियो-
कैसा है अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘AA 23’ का अनाउंसमेंट वीडियो?
‘AA 23’ के अनाउंसमेंट वीडियो में एक रहस्यमयी शख्स को घने जंगल में घोड़े पर सवार दिखाया गया है, जिसके सामने शेर और भेड़िए झुकते हुए नजर आते हैं. इस विज़ुअल ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है. वीडियो के जरिए यह भी कन्फर्म किया गया कि फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे, जो इससे पहले लोकेश कनगराज के साथ कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं.
घोषणा के बाद लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया के कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छे @alluarjun के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है. इस सफर की शुरुआत का इंतज़ार है. इसे एक जबरदस्त धमाका बनाते हैं.” वहीं मैत्री मूवी मेकर्स ने इसे ऐसा कोलैबोरेशन बताया, जिसे इंडियन सिनेमा में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज का वर्क फ्रंट
‘AA 23’ अल्लू अर्जुन के पहले से बिजी शेड्यूल में शामिल हो गई है. वह जल्द ही डायरेक्टर एटली के साथ एक और बड़े बजट की फिल्म पर भी काम करने वाले हैं. पुष्पा फ्रेंचाइजी, खासकर पुष्पा 2: द रूल की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं.
वहीं लोकेश कनगराज अपनी दमदार स्टोरीटेलिंग और मास अपील के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गज सितारों के साथ सफल फिल्में दी हैं. हालांकि, उनकी हालिया फिल्म कूली को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन मजबूत रहा.
फिलहाल फिल्म की पूरी कास्ट और शूटिंग शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि AA 23 साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बनने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










