ePaper

Bigg Boss 10: वीजे बानी के बाद घर के नये कप्‍तान बनें रोहन मेहरा, मिले 5 वोट!

Updated at : 17 Nov 2016 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 10: वीजे बानी के बाद घर के नये कप्‍तान बनें रोहन मेहरा, मिले 5 वोट!

‘बिग बॉस 10’ में वीजे बानी की कप्‍तानी की अवधि पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में घर के सदस्‍यों में से किसी एक को घर का कप्‍तान बनने का मौका मिला. जिसके लिए बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को कई टास्‍क सौंपे. अंत में घर की सदस्‍यों की वोटिंग के आधार पर यह तय किया गया […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 10’ में वीजे बानी की कप्‍तानी की अवधि पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में घर के सदस्‍यों में से किसी एक को घर का कप्‍तान बनने का मौका मिला. जिसके लिए बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को कई टास्‍क सौंपे. अंत में घर की सदस्‍यों की वोटिंग के आधार पर यह तय किया गया कि घर का अगला कप्तान कौन होगा. कप्‍तानी हासिल करने में इसबार भी सेलीब्रिटीज कंटेस्टेंट्स ने बाजी मारी.

घर के सदस्‍यों ने अगले कप्‍तान के लिए चार लोगों लोपामुद्रा राउत, रोहन मेहरा, राहुल देव और करण मेहरा को नॉमिनेट किया. सबसे पहले रोहन और राहुल के बीच एक टास्‍क हुआ जिसमें रोहन विजयी रहे. इसके बाद लोपा और राहुल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें लोपा विजयी रहीं.

वहीं घरवालों के वोट के आधार पर लोपा को 4 वोट मिले और रोहन को 5 वोट मिले. जहां मनवीर, मनु पंजाबी, नितिभा कौल और मोनालिसा ने लोपा को चुना. वहीं दूसरी ओर करण, गौरव, राहुल, लोकेश और बानी ने रोहन को चुना. अब रोहन घर के नये कैप्‍टन होंगे.

रोहन पहले ही हफ्ते में अपने उग्र व्‍यवहार के कारण सुर्खियों में रहे थे. वे एक टास्‍क के दौरान नवीन प्रकाश पर चिल्‍लाते नजर आये थे. बता दें कि नवीन घर से बेघर हो चुके हैं. इससे पहले प्रियंका जग्‍गा और आकांक्षा घर से बाहर हो चुकी हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि रोहन एक कप्‍तान के तौर पर घरवालों को कितना पसंद आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola