‘नागिन'' के लिए आलोचना से निरत्साहित नहीं हैं मौनी राय
Updated at : 05 Oct 2016 7:34 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : मौनी राय के टीवी शो ‘नागिन’ को भले ही कुछ आलोचना का सामना करना पडा हो लेकिन इसकी अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है. एकता कपूर निर्मित ‘नागिन’ नवंबर 2015 में शुरु हुआ था और जून, 2016 में यह खत्म हो गया. इस शो में मौनी के अलावा अर्जुन […]
विज्ञापन
मुंबई : मौनी राय के टीवी शो ‘नागिन’ को भले ही कुछ आलोचना का सामना करना पडा हो लेकिन इसकी अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है. एकता कपूर निर्मित ‘नागिन’ नवंबर 2015 में शुरु हुआ था और जून, 2016 में यह खत्म हो गया. इस शो में मौनी के अलावा अर्जुन बिजलानी, अदा खान और सुधा चन्द्रन ने भूमिका निभाई थी.
यह टेलीविजन पर सबसे अधिक देखे जाने वाले शो में से एक रहा और इसे कई पुरस्कार भी मिले. हालांकि दर्शकों के कुछ वर्ग की ओर से इसकी विषयवस्तु और ‘इच्छाधारी नागिन’ की कहानी के लिए इसकी आलोचना भी की गई. मौनी ने बताया, ‘‘ कोई बात नहीं. मैंने इन बातों (आलोचना) पर ध्यान नहीं दिया. मुझे शिवान्या की भूमिका अदा कर मजा आया क्योंकि यह मेरे लिए एक अलग तरह की भूमिका थी .’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




