हैदराबाद के रोहित खंडेलवाल बने ‘मिस्टर वर्ल्ड 2016''

लंदन : हैदराबाद निवासी रोहित खंडेलवाल मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. रोहित ने दुनिया भर से आए 46 प्रतिभागियों को पछाड़कर ब्रिटेन में मिस्टर वर्ल्ड 2016 का खिताब अपने नाम किया. साउथपोर्ट के ‘साउथपोर्ट थियेटर एंड कंवेंशन सेन्टर’ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान 26 वर्षीय खंडेलवाल ने 50,000 […]
लंदन : हैदराबाद निवासी रोहित खंडेलवाल मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. रोहित ने दुनिया भर से आए 46 प्रतिभागियों को पछाड़कर ब्रिटेन में मिस्टर वर्ल्ड 2016 का खिताब अपने नाम किया.
साउथपोर्ट के ‘साउथपोर्ट थियेटर एंड कंवेंशन सेन्टर’ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान 26 वर्षीय खंडेलवाल ने 50,000 डॉलर का नकद इनाम जीता. समारोह के दौरान निवेदिता साबू के डिजाइन किए हुए लिबास में राजीव बेहद सुन्दर लग रहे थे.

विजेता बनने के बाद राजीव ने एक बयान में कहा, ‘मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने मिस्टर वर्ल्ड खिताब जीत लिया है. इस खिताब को जीतने वाला पहला भारतीय होना, मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है. यह सपना पूरा होने जैसा है, मैं मिस इंडिया संगठन को यह अवसर देने तथा इस पूरी यात्रा में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार, मित्र और प्रशंसक लगातार मेरे साथ रहे हैं और मेरे चाहने वालों के साथ के बगैर यह संभव नहीं हो पाता.’ मिस्टर वर्ल्ड 2014 निकलस पेडेरसन ने राजीव को यह खिताब सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




