ePaper

राहुल की एक्स ने कहा- प्रत्यूषा और मेरे बीच हुई थी मारपीट

Updated at : 14 Apr 2016 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल की एक्स  ने कहा- प्रत्यूषा और मेरे बीच हुई थी मारपीट

इंटरटेनमेंट डेस्क टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के मामले में हर दिन नये खुलासे सामने आ रहे हैं. प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉय फ्रेंड राहुल कुमार की एक्स गर्ल फ्रेंड सलोनी शर्मा ने कई खुलासे किये हैं. सलोनी शर्मा ने अंग्रेजी न्यूजपेपर टाइम्स ऑफ इंडिया में दिये गये साक्षात्कार में राहुल शर्मा के साथ संबंधों […]

विज्ञापन

इंटरटेनमेंट डेस्क

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के मामले में हर दिन नये खुलासे सामने आ रहे हैं. प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉय फ्रेंड राहुल कुमार की एक्स गर्ल फ्रेंड सलोनी शर्मा ने कई खुलासे किये हैं. सलोनी शर्मा ने अंग्रेजी न्यूजपेपर टाइम्स ऑफ इंडिया में दिये गये साक्षात्कार में राहुल शर्मा के साथ संबंधों को लेकर बात की.
सलोनी शर्मा ने कहा कि प्रत्यूषा, राहुल के जिंदगी में दस साल पहले आयी थीं जबकि मैं राहुल के साथ पिछले पांच साल से
रिलेशनशिपमें थी. राहुल-प्रत्यूषा के रिश्ते की जानकारी मुझे एक कॉमन फ्रेंड से मिली थी. सलोनी शर्मा ने कहा कि मैंने प्रत्यूषा से मारपीट की लेकिन पहले राहुल व प्रत्यूषा ने मेरे ऊपर हमला किया था. सलोनी ने बताया कि मैं राहुल की जिंदगी से निकलना चाहती थीं लेकिन उसने इवेंट कंपनी चलाने के नाम पर मुझसे पैसे लिये थे. वह पैसा राहुल नहीं लौटा रहा था.
जब मैं अपना पैसा मांगने गयी तो राहुल ने मुझे फ्लैट से बाहर निकालने के लिए धक्का दिया. मैं बिना पैसा लिया जाना नहीं चाहती थी. इस दौरान दोनों ने मुझसे मारपीट की. मुझे भी अपने बचाव में धक्का-मुक्की करना पड़ा. इसके बाद मैंने बांगुर पुलिस स्टेशन में राहुल और प्रत्यूषा के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
सलोनी शर्मा ने कहा कि वे दोनों केस हटवाने के लिए मुझसे लगातार रिक्वेस्ट कर रहे थे. प्रत्यूषा के आत्महत्या के इतने दिनों बाद तक चुप्पी के सवाल पर सलोनी शर्मा ने कहा कि मैं अपना बयान सीधे पुलिस को देना चाह रही थी. किसी के मौत के आड़ में पब्लिसीटी बटोरना मुझे पसंद नहीं.
अपने और राहुल के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए सलोनी ने कहा कि राहुल की एक इवेंट कंपनी चलती थी. वह चाहता था कि मैं उसकी बिजनेस पार्टनर बनूं. इसके बाद हम दोनों ने एक कंपनी लॉन्च किया. इस बिजनेस में मैंने 30 लाख लगाये थे.सलोनी शर्मा ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि दोनों रिलेश्नशिप में हैं. लेकिन टीवी पर 10 अगस्त को दोनों के शादी का प्लान की खबर सुनी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola