अनिल कपूर भारत में ला सकते हैं एक और अमेरिकी शो

Updated at : 13 Apr 2016 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
अनिल कपूर भारत में ला सकते हैं एक और अमेरिकी शो

मुंबई: आतंकवाद पर आधारित अमेरिकी टीवी शो ‘24′ का रूपांतरण ला चुके और यहां के दर्शकों के लिए ‘मॉडर्न फैमिली’ के टीवी संस्करण में दिलचस्पी दिखाने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने एक और अमेरिकी शो पर काम करने का संकेत दिया है. कपूर ने ‘‘24′ का ऑफिशियल राइट हासिल किया और इसका पहला सीजन भारत […]

विज्ञापन

मुंबई: आतंकवाद पर आधारित अमेरिकी टीवी शो ‘24′ का रूपांतरण ला चुके और यहां के दर्शकों के लिए ‘मॉडर्न फैमिली’ के टीवी संस्करण में दिलचस्पी दिखाने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने एक और अमेरिकी शो पर काम करने का संकेत दिया है. कपूर ने ‘‘24′ का ऑफिशियल राइट हासिल किया और इसका पहला सीजन भारत में 2013 में लांच किया गया. उन्होंने यहां के टेलीविजन दर्शकों के लिए एम्मी विजेता ‘‘मॉडर्न फैमिली’ के निर्माताओं से तालमेल किया है.

कपूर ने बताया, ‘‘कुछ चीज है जो मैं ‘‘मॉडर्न फैमिली’ के बाद कर रहा हूं. हम इस पर काम कर रहे हैं. इस समय और कुछ नहीं बता सकता.’ यह पूछे जाने पर कि हॉलीवुड की अगली फिल्म वह कब कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे एक महीने का समय दें, ऐसा कुछ होगा तो मैं इसकी घोषणा करुंगा.’ भारतीय दर्शकों की तरफ से ‘‘24′ के पहले सीजन को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद ‘‘मिस्टर इंडिया’ के अभिनेता शो के दूसरे सीजन पर काम कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola