''अंगूरी भाभी'' छोड़ सकती हैं शो, जानें कौन लेगा उनकी जगह !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2016 12:19 PM

विज्ञापन

टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री शिल्‍पा शिंदे के फैंस के लिए बुरी खबर है. खबरों की मानें तो वे इस शो को जल्‍द ही अलविदा कह सकती हैं और उनकी जगह दूसरी अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है. इस शो में शिल्‍पा अंगूरी भाभी के […]

विज्ञापन

टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री शिल्‍पा शिंदे के फैंस के लिए बुरी खबर है. खबरों की मानें तो वे इस शो को जल्‍द ही अलविदा कह सकती हैं और उनकी जगह दूसरी अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है. इस शो में शिल्‍पा अंगूरी भाभी के किरदार निभाती हैं और उनका ‘सही पकड़े हैं’ एक फेमस डायलॉग बन चुका है.

खबरों पर गौर करें तो शिल्‍पा की जगह टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ले सकती है. अब वे दर्शकों को अंगूरी भाभी बनकर हैरान करनेवाली हैं. वहीं शिल्‍पा के शो छोड़ने और रश्मि के शो में आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अगर ऐसा होता है तो रश्मि अंगूरी भाभी के साथ न्‍याय कर पाती है या नहीं यह आनेवाला समय बतायेगा.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार,’ सेट पर शिल्‍पा के नखरे बढ़ गये हैं. वे प्रोडक्‍शन टीम के साथ को-ऑपरेट नहीं कर रही हैं. कॉस्‍ट्यूम, हेयर को लेकर उनकी खास डिमांड हो रही है, जो टीम पूरा नहीं कर पा रही है. इसके अलावा वो फीस बढाने की भी जिद कर रही है.

शो में चार मुख्‍य किरदार हैं शिल्‍पा (अंगूरी भाभी), सौम्‍या टंडन (अनीता भाभी), रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) और आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्र). चारों की जगह अपनी-अपनी है और चारों शो का अहम हिस्‍सा है.

शिल्‍पा शिंदे का कहना है कि,’ शो को शुरु हुए एकसाल हो गया अब तो फीस बढ़नी चाहिये.’ शो इनदिनों दर्शकों को लोकप्रिय बन चुका है. शिल्‍पा इससे पहले टीवी शो ‘हातिम’ और ‘संजीवनी’ में भी नजर आ चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola