ePaper

Bigg Boss 9: किश्‍वर घर से बेघर, प्रिंस को मिला ''टिकट टू फिनाले''

Updated at : 08 Jan 2016 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9: किश्‍वर घर से बेघर, प्रिंस को मिला ''टिकट टू फिनाले''

‘बिग बॉस 9’ में ‘टिकट टू फिनाले’ की दौड़ में प्रिंस नरुला ने बाजी मार ली है. दरअसल बिग बॉस ने ‘टिकट टू फिनाले’ के लिए तीन लोगों मंदाना करीमी, किश्‍वर मर्चेंट और प्रिंस नरुला को चुना गया था. जिसके तहत तीनों को एक बॉक्‍स में सबसे ज्‍यादा समय बिताना था. साथ ही यह भी […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ में ‘टिकट टू फिनाले’ की दौड़ में प्रिंस नरुला ने बाजी मार ली है. दरअसल बिग बॉस ने ‘टिकट टू फिनाले’ के लिए तीन लोगों मंदाना करीमी, किश्‍वर मर्चेंट और प्रिंस नरुला को चुना गया था. जिसके तहत तीनों को एक बॉक्‍स में सबसे ज्‍यादा समय बिताना था. साथ ही यह भी शर्त रखी थी कि जो सबसे पहले बजर दबायेगा वह गेम से बाहर हो जायेगा. वहीं किश्‍वर 15 लाख रूपये लेकर घर से बाहर हो गई हैं और प्रिंस सीधे फिनाले में पहुंच गये हैं.

‘बिग बॉस’ ने रखी ऐसी शर्त

‘बिग बॉस’ के अनुसार तीनों में से जो दूसरे नंबर पर बजर दबायेगा वह बिग बॉस द्वारा तय रकम को लेकर घर से बाहर हो जायेगा. जो आखिर तक इस टास्‍क में टिका रहेगा उसे सीधा टिकट टू फिनाले दिया जायेगा. शो में ये तीनों की प्रतिभागी बेहद बोल्‍ड है और तीनों शुरूआत से ही घर में टिके हुए हैं.

मंदाना ने दिखाई समझदारी

undefined

मंदाना सबसे पहले बजर दबाकर बॉक्‍स से बाहर हो गई. बाहर आने के बाद मंदाना य‍ह भी कहती नजर आई कि अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों ‘कूल ग्रुप’ के लोगों में से कौन बाहर होगा. प्रिंस और मंदाना कई बार एकदूसरे से बहस-बाजी करते नजर आये हैं. वहीं किश्‍वर और मंदाना की तो शुरुआती हफ्तों से ही नहीं बनती है. दोनों हमेशा एकदूसरे पर किचड़ उछालती नजर आई है.

भाई-बहन ने दी ‘अग्निपरीक्षा’

undefined

प्रिंस हमेशा शो में यह कहते हुए नजर आये हैं कि किश्‍वर उनकी बहन है और वे घर से बाहर होने के बाद भी उससे मिलेंगे. वहीं प्रिंस और किश्‍वर सोच रहे थे कि दोनों (प्रिंस-किश्‍वर) में से कोई एक बॉक्‍स से बाहर हो जायेगा और मंदाना बॉक्‍स के अंदर होंगी और उसे घर से बाहर जाना होगा लेकिन मंदाना के बजर दबाते ही पासा पलट गया. दोनों भाई-बहनों को ‘अग्निपरीक्षा’ देनी पड़ी. बीते हफ्ते किश्‍वर के बॉयफ्रेंड सुयश राय घर से बेघर हो गये थे.

यह एपिसोड आज रात को दिखाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola