जानें शादी को लेकर क्या बोलीं ''बिग बॉस'' फेम करिश्मा तन्ना ?
Updated at : 19 Dec 2015 3:35 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मॉडल उपेन पटेल के साथ अपने प्रतिबद्ध रिश्ते को लेकर खुश हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्हें शादी करने की जल्दी नहीं है. दोनों ने पिछले वर्ष रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन आठ में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरु की था. इस वर्ष की शुरुआतमें डांस […]
विज्ञापन
मुंबई : टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मॉडल उपेन पटेल के साथ अपने प्रतिबद्ध रिश्ते को लेकर खुश हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्हें शादी करने की जल्दी नहीं है. दोनों ने पिछले वर्ष रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन आठ में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरु की था.
इस वर्ष की शुरुआतमें डांस शो ‘नच बलिए 7′ में उपेन ने करिश्मा को प्रपोज किया था जिसके बाद उन्होंने सगाई कर ली. दोनों इस शो में प्रतिभागी थे. करिश्मा ने बताया, ‘अभी, हम बहुत कडी मेहनत कर रहे हैं….शादी कहीं दूर नहीं भागी जा रही है. यह हमारे लिए अंतिम चीज नहीं है. ऐसा नहीं है कि हमारे संबंध को शादी परिभाषित करेगी. हम एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं.’
करिश्मा ने आगे कहा कि,’ देखते हैं कि भविष्य में हमारे लिए क्या है. किसी को भी शादी करने के लिए पर्याप्त समय की जरुरत होती है क्योंकि यह एक दिन की चीज नहीं है.’ वर्तमान में दोनों ‘‘एमटीवी लव स्कूल” नाम के शो में नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




