ePaper

Bigg Boss 9: क्‍यों फैशन डिजायनर कंवलजीत हुए घर से बेघर

Updated at : 14 Dec 2015 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9: क्‍यों फैशन डिजायनर कंवलजीत हुए घर से बेघर

‘बिग बॉस 9’ से फैशन डिजायनर कंवलजीत सिंह बेघर हो गये हैं. उन्‍होंने घर में वाईल्‍ड कार्ड इंट्री की थी. वहीं टीवी शो ‘नागिन’ की लीड एक्‍ट्रेस मोउनी रॉय बिग बॉस हाउस में नजर आई. उन्‍होंने घरवालों को बताया कि वो लोग अच्‍छा खेल रहे हैं. मोउनी ने सलमान संग सेट पर डांस भी किया. […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 9’ से फैशन डिजायनर कंवलजीत सिंह बेघर हो गये हैं. उन्‍होंने घर में वाईल्‍ड कार्ड इंट्री की थी. वहीं टीवी शो ‘नागिन’ की लीड एक्‍ट्रेस मोउनी रॉय बिग बॉस हाउस में नजर आई. उन्‍होंने घरवालों को बताया कि वो लोग अच्‍छा खेल रहे हैं. मोउनी ने सलमान संग सेट पर डांस भी किया. ‘नागिन’ में मोउनी ने एक इच्‍छाधारी नागिन का किरदार निभाया है.

मंदना बनी ‘नागिन’

undefined

वहीं मंदना को नागिन को टाईटल मिला. घरवालों से पूछा गया कि घर में नागिन कौन है. घरवालों ने अपने अनुसार एक-एक सदस्‍य का नाम लिया. सबसे ज्‍यादा वोट प्रिया और मंदना को सबसे ज्‍यादा वोट मिले. सलमान ने कहा कि दोनों में से जो बेस्‍ट नागिन डांस करेगा उसे नागिन टाईटल मिलेगा. दोनों के डांस करने के आधार मंदना को नागिन टाईटल मिला.

घर में होगा ‘डबल एविक्‍शन’

undefined

सलमान ने घरवालों को झटका दिया है. सलमान ने इशारा किया कि आगामी वीकेंड में दो लोग घर से बेघर हो सकते हैं. कंवलजीत के बाहर होने के बाद सलमान ने कहा कि घर से डबल एविक्‍शन होनेवाला है लेकिन इस हफ्ते नहीं. अब अगर ऐसा होता है तो यह घरवालों को चैन से सोने नहीं देगा.

कंवलजीत हुए बेघर

undefined

फैशन डिजायनर कंवलजीत घर से बेघर हो गये हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण उन्‍हें घर से बेघर किया गया है. उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि घर के अंदर उन्‍होंने खूब मस्‍ती भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola