‘दिलवाले'' काफी अच्छी बनी है : शाहरुख खान

Updated at : 15 Oct 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
‘दिलवाले'' काफी अच्छी बनी है : शाहरुख खान

हैदराबाद: अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के अंतिम स्वरुप को देखकर शाहरुख खान काफी खुश हैं.निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में पांच साल के अंतराल के बाद शाहरुख की जोडी फिर से काजोल के साथ दिखाई देगी. यहां इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी दौर चल रहा है. शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘सारी रात, […]

विज्ञापन

हैदराबाद: अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के अंतिम स्वरुप को देखकर शाहरुख खान काफी खुश हैं.निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में पांच साल के अंतराल के बाद शाहरुख की जोडी फिर से काजोल के साथ दिखाई देगी. यहां इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी दौर चल रहा है.

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘सारी रात, सारी सुबह शूटिंग और फिर से आधी रात शूटिंग की, फिल्म देखी, यह काफी अच्छी दिखती है. एडिनबर्ग जा रहा हूं और उसी दिन वापस आउंगा. जिंदगी तेज भाग रही है.” ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति सेनन की भी भूमिकाएं हैं. यह बॉक्स ऑफिस पर 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है और उसी दिन संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ भी रिलीज होने वाली है.
‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपडा की मुख्य भूमिकाएं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola