अली फजल ने गर्लफ्रेंड के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

Published at :14 Oct 2015 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
अली फजल ने गर्लफ्रेंड के सामने रखा शादी का प्रस्ताव

नयी दिल्ली: ‘फुकरे’ फिल्म के अदाकार अली फजल इन दिनों काफी खुश हैं. ना केवल उनके करियर में इन दिनों बहार आई हुई है बल्कि उनकी जिंदगी में किसी खास ने भी जगह बना ली है. अली ने खुलासा किया कि इन दिनों एक संबंध में हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: ‘फुकरे’ फिल्म के अदाकार अली फजल इन दिनों काफी खुश हैं. ना केवल उनके करियर में इन दिनों बहार आई हुई है बल्कि उनकी जिंदगी में किसी खास ने भी जगह बना ली है.

अली ने खुलासा किया कि इन दिनों एक संबंध में हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है.
उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘हैलो दोस्तों, मुझे शुभकामना दें अगले चार मिनट में मैं इस अनोखी महिला (गर्लफ्रेंड) के सामने शादी का प्रस्ताव रखने वाला हूं. यहां से मेरी जिंदगी बदलने वाली है.” लोगों को लग रहा था कि यह उनकी आने वाली नई वेब सीरीज ‘बैंग बाजा बारात’ के प्रचार का तरीका हो तो वहीं कुछ लोग अचंभित भी थे.

फजल के ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही इसका ट्रेलर आ गया.फजल नेबताया कि उसी समय ट्रेलर आया इसलिए लोगों को लगा कि यह एक प्रचार का तरीका था लेकिन उन्होंने सच में शादी का प्रस्ताव रखा है. उस समय में ऐसा कुछ था इसलिए उन्होंने ट्वीट किया. उनकी जिंदगी में वाकई में कुछ घट रहा है.

जब फजल से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वे शादी नहीं करने जा रहे हैं और शादी की तारीख के बारे में वह अभी कुछ नहीं बता सकते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola