मैं पूरी तरह अकेली हूं : पूजा भट्ट
Updated at : 21 Sep 2015 8:53 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने अपने प्रेम जीवन से जुडी अफवाहों को लेकर कहा कि वह पूरी तरह अकेली हैं और उनका इसी तरह रहने का इरादा है.जिस्म -2 फिल्म की निर्देशक पिछले साल अपने पति मनीष मखीजा से अलग हो गयी थीं. दोनों 11 साल तक साथ थे. पूजा ने ट्विटर पर लिखा, मेरे […]
विज्ञापन
मुंबई: अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने अपने प्रेम जीवन से जुडी अफवाहों को लेकर कहा कि वह पूरी तरह अकेली हैं और उनका इसी तरह रहने का इरादा है.जिस्म -2 फिल्म की निर्देशक पिछले साल अपने पति मनीष मखीजा से अलग हो गयी थीं. दोनों 11 साल तक साथ थे.
पूजा ने ट्विटर पर लिखा, मेरे प्रेम जीवन को लेकर अटकलें लगा रहे लोगों से कहना चाहूंगी कि मैं पूरी तरह अकेली हूं और मेरा इसी तरह रहने का इरादा है. उन्होंने कहा, अगर कभी प्यार होता भी है तो ऐसे समय में जब आसपास शालीनता की कमी है, आपको मैं खुद इसके बारे में बताउंगी, कोई टैबलॉयड आपको इसकी जानकारी नहीं देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




