''गंगनम स्टाइल'' स्टार साय की कार बस से टकराई
Updated at : 17 Jul 2015 3:32 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : दक्षिण कोरियाई गायक साय की रॉल्स रॉयस चीन में एक चौराहे पर बस से टकरा गई जिसके कारण उनकी कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. साय हांगझोउ के एक बार में आयोजित भोज में शामिल होने के लिए आये थे. डेली मिरर के अनुसार, गुरुवार की दोपहर हुए […]
विज्ञापन
लंदन : दक्षिण कोरियाई गायक साय की रॉल्स रॉयस चीन में एक चौराहे पर बस से टकरा गई जिसके कारण उनकी कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. साय हांगझोउ के एक बार में आयोजित भोज में शामिल होने के लिए आये थे.
डेली मिरर के अनुसार, गुरुवार की दोपहर हुए हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. गायक तब पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में हवाईअड्डे से अपने होटल के लिए जा रहे थे. ऐसा कहा गया है कि पॉप सनसनी 37 वर्षीय साय को एक पोर्श कार में ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




