झलक दिखलाजा की विजेता दृष्टि धामी फंसी विवादों में

कलर्स चैनल के डांस रियलिटी शो‘झलक दिखला जा’के छठे सीजन की जीत का खिताब टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी और उनके डांसर साथी सलमान यूसुफ खान ने अपने नाम किया. दृष्टि धामी कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल मधुबाला की मेन लीड एक्ट्रेस हैं और उनका ये सीरियल लोगों को काफी पंसद भी है. दृष्टि जब […]
कलर्स चैनल के डांस रियलिटी शो‘झलक दिखला जा’के छठे सीजन की जीत का खिताब टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी और उनके डांसर साथी सलमान यूसुफ खान ने अपने नाम किया.
दृष्टि धामी कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल मधुबाला की मेन लीड एक्ट्रेस हैं और उनका ये सीरियल लोगों को काफी पंसद भी है. दृष्टि जब कलर्स के ही शो झलक दिखला जा में आईं तो सभी को पहले ही ये महसूस हो गया कि कहीं ना कहीं दृष्टि के झलक दिखला जा जीतने के चांसेस काफी ज्यादा हैं और इसके साथ ही कुछ चैनलों ने तो पहले ही ये न्यूज भी चला दी थी कि दृष्टि धामी ही इस बार शो जीतेंगी.
यानी कि कलर्स चैनल को भी पता था कि दृष्टि धामी को लेकर पहले ही काफी सुर्खियां बन चुकी हैं. दृष्टि धामी के जीतने के बाद लोगों ने ट्विटर पर ये पोस्ट किया कि दृष्टि धामी भले ही जीत गयी हों लेकिन असल में लॉरेन को ही जीतना चाहिए था. लॉरेन के सामने कोई भी पार्टिसिपेंट नहीं टिक सकता.
इसके बावजूद दृष्टि का लॉरेन को हराकर जीतना वाकई लोगों को हैरान कर गया. पहले तो चौथे नंबर पर शान का शो से बाहर जाना और उसके बाद तीसरे नंबर पर सोनाली का निकलना लोगों को ये हिंट दे गया कि दृष्टि ही इस शो की विजेता होंगी. क्योंकि दृष्टि धामी कलर्स चैनल की स्टार हैं और उनका टीवी शो मधुबाला लोगों के बीच काफी फेमस है. कलर्स चैनल नही चाहता था कि दृष्टि धामी को हराकर वो लोग मधुबाला शो के फैन्स को निराश करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










