मीनाक्षी शेषाद्री घायल वंस अगेन से रूपहले पर्दे पर करेंगी वापसी

Updated at : 29 Apr 2015 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
मीनाक्षी शेषाद्री घायल वंस अगेन से रूपहले पर्दे पर करेंगी वापसी

मुबंई : हिन्दी फिल्मों की मशहूर अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री फिल्मों में एक बार फिर से वापसी को तैयार है. एक जमाने की चर्चित अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री शादी के बाद पर्दे से गायब हो गयी थी. सूत्रों के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में उनका किरदार हैऔर वे बखूबी इस किरदार को निभा […]

विज्ञापन

मुबंई : हिन्दी फिल्मों की मशहूर अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्री फिल्मों में एक बार फिर से वापसी को तैयार है. एक जमाने की चर्चित अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री शादी के बाद पर्दे से गायब हो गयी थी. सूत्रों के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में उनका किरदार हैऔर वे बखूबी इस किरदार को निभा कर बॉलीवुड में अपनी वापसी करने जा रही हैं.

90 के दशक में ‘दामिनी’, ‘घायल’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी मीनाक्षी काफी लोकप्रिय अभिनेत्री थी. लेकिन 1996 में घातक फिल्म के बाद एकदम से गायब हो गयी थी.मीनाक्षी शेषाद्री का सन्नी देओल के साथ वापसी करना इस मायने भी दिलचस्प है कि रूपहले पर्दे पर इन दोनों की जोडी काफी लोकप्रिय रही है.

‘घायल वन्स अगेन’ 1990 में आयी सुपरहिट फिल्म घायल की सिक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री के अलावा सोहा अली खान भी रही हैं, जो डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी.देखना यह है कि कभी मशहूर अदाकारा रही मीनाक्षी बीते दिनों काजलवा कायम रख पाती है कि नही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola