अचानक पेड़ से लटके अक्षय कुमार, फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

Updated:
विज्ञापन

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी भूत बंगला का पोस्टर

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया मोशन पोस्टर सामने आ गया है. साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट भी बता दी है. अक्षय कुमार ने खुद पोस्टर को शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bhooth Bangla Teaser: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से फैंस इसके अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा नया मोशन पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में वह एक पेड़ पर चमगादड़ के साथ उल्टे लटके हुए दिखाई दे रहे हैं और हल्का-हल्का झूलते नजर आते हैं. पोस्टर का यह अंदाज काफी अलग और दिलचस्प है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

मोशन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट भी बता दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह भी ‘भूत बंगला’ का टीजर कल यानी 12 मार्च को रिलीज होगा. और 10 अप्रैल को मूवी सिनेमाघरों में आएगी. 

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन पहले भी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार पिछली बार जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे. आने वाले समय में वह ‘भूत बंगला’ के अलावा वेलकम टू द जंगल और हैवान जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 ट्रेलर में हमजा की कलाई में दिखी 22 लाख की घड़ी, जानिए स्टोरी और लग्जरी वॉच का कनेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola