धुरंधर 2 ट्रेलर में हमजा की कलाई में दिखी 22 लाख की घड़ी, जानिए स्टोरी और लग्जरी वॉच का कनेक्शन

Updated at : 11 Mar 2026 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 ranveer singh rolex watch price trailer release date hamja ali

धुरंधर 2 मूवी में रणवीर सिंह का किरदार

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर इन दिनों खूब चर्चा में है. ट्रेलर के एक सीन में उनकी कलाई पर महंगी और लग्जरी घड़ी नजर आती है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इससे लोग फिल्म की कहानी का अंदाजा लगा रहे हैं. जानिए हमजा अली की कलाई पर लगी घड़ी की कीमत कितनी है?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: फिल्ममेकर आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. हाल ही में रिलीज हुआ इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ट्रेलर के हर सीन पर फैंस की नजर है और लोग छोटी-छोटी डिटेल्स तक नोटिस कर रहे हैं. इसी बीच एक सीन में रणवीर सिंह की कलाई पर नजर आई घड़ी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

ट्रेलर का हर सीन बना चर्चा का विषय

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इसमें रणवीर सिंह के किरदार का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलता है. ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी है जिसमें उनका किरदार हमजा अली काफी इमोशनल नजर आता है और सिर पर हाथ मारते हुए दिखाई देता है. इसी दौरान उनकी कलाई में पहनी घड़ी पर लोगों की नजर पड़ी, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

हमजा अली का बदला अंदाज

ट्रेलर के दौरान दिखी हमजा की कलाई में लग्जरी घड़ी

ट्रेलर से साफ पता चलता है कि पहले एक छोटी सी दुकान पर काम करने वाला हमजा अली अब ल्यारी का ताकतवर शख्स बन चुका है. उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और अब वह महंगी चीजों का इस्तेमाल करता नजर आता है. इस बदले हुए अंदाज में वह लग्जरी ब्रांड्स का इस्तेमाल करता दिख रहा है. ट्रेलर में वह महंगी घड़ी के साथ-साथ स्टाइलिश चश्मा पहने भी नजर आता है.

22 लाख की लग्जरी घड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में जो घड़ी नजर आ रही है वह रोलेक्स कोस्मोग्राफ डेटोना है. यह रोलेक्स की बेहद मशहूर और महंगी घड़ियों में से एक मानी जाती है. बताया जा रहा है कि इस वॉच की कीमत करीब 22 लाख रुपये है. यानी इतने पैसों में एक लग्जरी कार खरीदी जा सकती है.

रेसिंग के लिए खास डिजाइन

स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच कंपनी रोलेक्स द्वारा बनाई गई यह घड़ी ऑयस्टरस्टील और 18 कैरेट गोल्ड के कॉम्बिनेशन से तैयार की जाती है. रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना खास तौर पर मोटर रेसिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. इसका क्रोनोग्राफ फीचर स्टॉपवॉच की तरह काम करता है और रेसिंग के दौरान समय की सटीक गणना करने में मदद करता है.

फिल्म का ट्रेलर

यह भी पढ़ें: पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola