पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, दाहिने साइड में उनके पिता पोती को गोद में लिए
Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर किलकारी गूंजी हैं. लिन ने बेटी को जन्म दिया है. खास बात यह है कि रणदीप अपने पिता के जन्मदिन पर ही पिता बने हैं. सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…
Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और मॉडल लिन लैशराम ने आज यानी मंगलवार को बेटी को जन्म दिया. खास बात यह है कि यह खुशी रणदीप के लिए और भी खास बन गई, क्योंकि इसी दिन उनके पिता का जन्मदिन भी है.
पिता के जन्मदिन पर मिली बड़ी खुशी
रणदीप हुड्डा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया. उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली फोटो में उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में बच्ची के छोटे से हाथ की झलक दिखाई गई है. इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने एक इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि आज जब वह खुद पिता बने हैं तो उन्हें अपने पिता के प्रति और भी ज्यादा सम्मान और प्यार महसूस हो रहा है. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी लिन को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें पिता बनने का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया.
सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाइयां
जैसे ही रणदीप और लिन ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की, वैसे ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. कई फिल्मी सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं. फैंस भी कमेंट सेक्शन में कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद दोनों ने 29 नवंबर 2023 को शादी कर ली. दिलचस्प बात यह रही कि हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले रणदीप ने शादी के लिए मणिपुर जाकर लिन के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था. शादी की सभी रस्में इंफाल में संपन्न हुई थीं.
यह भी पढे़ं: सास से भी 1 साल बडे़ हैं मिलिंद सोमन, 26 साल के एज गैप की दिलचस्प लवस्टोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




