जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, लव-स्टोरी से ओवरलोडेड कहानी

Updated:
विज्ञापन
Ek Din Trailer junaid khan sai pallavi ek din trailer release bollywood industry

एक दिन मूवी का पोस्टर

Ek Din Trailer: जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिल रही है. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. डिटेल से जानिए मूवी के बारे में…

विज्ञापन

Ek Din Trailer: बॉलीवुड में इन दिनों नई जोड़ियों को लेकर काफी चर्चा रहती है. इसी बीच जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म एक दिन लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

ट्रेलर में दिखी दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फिल्म ‘एक दिन’ के ट्रेलर में जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है. ट्रेलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक इमोशनल लव स्टोरी है. कहानी में जुनैद खान का किरदार साई पल्लवी के प्यार को पाने के लिए हर संभव कोशिश करता नजर आता है. इस सफर में दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं.

यहां देखें मूवी का ट्रेलर

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का इंतजार करने लगे हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडेय ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. जुनैद खान के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी. वह साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म PK में अपने पिता आमिर खान के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर रहे थे. इसके बाद उन्होंने फिल्म जलसा में एक छोटा रोल निभाया. साल 2024 में आई फिल्म महाराज से उन्होंने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2025 में उनकी फिल्म लवयापा रिलीज हुई थी. अब वह फिल्म ‘एक दिन’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: अचानक पेड़ से लटके अक्षय कुमार, फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola