कौन हैं Gen Z कार्ड खेलने वाली अर्शिफा खान? बिग बॉस 20 में तेवर दिखाने वाली की जानें नेटवर्थ और पढ़ाई लिखाई
अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम
Arishfa Khan: बिग बॉस 20 में अपने बेबाक अंदाज और Gen Z स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आईं अर्शिफा खान अब तक कई कंटेस्टेंट्स से भिड़ चुकी हैं. वह सभी को कह रही हैं कि मुझे बच्चा मत कहो. जानें 23 साल की अर्शिफा की नेटवर्थ, पढ़ाई.
Arishfa Khan: बिग बॉस 20 का आगाज होते ही घर में ड्रामा शुरू हो चुका है और इस बार डिजिटल दुनिया से आईं अर्शिफा खान भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. महज 23 साल की उम्र में उनके पास एक्टिंग से लेकर सोशल मीडिया तक का लंबा एक्सपीरियंस है. सलमान खान ने भी कहा था कि मुझे भी ये सब सिखाना.शो में उनके बेबाक अंदाज और सामने वाले को सीधे जवाब देने वाले तेवर को जहां सोशल मीडिया पर कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं, तो कुछ उनपर Genz कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं.
कितने करोड़ की मालकिन हैं अर्शिफा खान
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक अर्शिफा खान की नेटवर्थ लगभग 10-15 करोड़ रुपये है. वह ब्रांड कोलैबोरेशन, सोशल मीडिया और विज्ञापनों से कमाई करती हैं.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 2 Live: मैरी कॉम पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, गुस्से में बोलीं- ‘मत बोलो मुझे कुछ’
कितनी पढ़ी-लिखीं हैं अर्शिफा खान
अर्शिफा की पढ़ाई-लिखाई मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई, लेकिन छोटी सी उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री लेने के बाद उनकी लाइफ का फोकस एक्टिंग की तरफ शिफ्ट हो गया. इसके बाद उन्होंने डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी कदम रखा और धीरे-धीरे ये उनके करियर का एक बड़ा पार्ट बन गया. आज अर्शिफा सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर भी अपनी अलग और काफी स्ट्रॉन्ग पहचान बना चुकी हैं.
View on Instagram
बिग बॉस 20: कौन हैं अर्शिफा खान?
बता दें कि अर्शिफा खान एक चाइल्ड आर्टिस्ट और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.वह 'उत्तरन', 'एक वीर की अरदास... वीरा', 'मेरी दुर्गा' और 'पापा बाय चांस' जैसे कई पॉपुलर शो में नजर आ चुकी हैं और 'तेरी बातें मुलाकातें' और 'यारा 2' जैसे म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं. दिलचस्प बात यह है कि 23 साल की इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बिग बॉस 20 की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट होने की चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए