Rebel Kid Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा का किसिंग वीडियो देखा आपने? इस शख्स संग हुई रोमांटिक
अपूर्वा मुखीजा, फोटो- इंस्टाग्राम
Rebel Kid Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमीन जाज को किस करती दिखी. दोनों एक दूसरे के साथ खुश लग रहे हैं.
Rebel Kid Kissing Video: रिबेल किड यानी अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर इंटरनेट की लाइमलाइट में आ गई हैं. अपूर्वा ने एक वीडियो में बताया था कि वह न्यूयॉर्क से सीधे तुर्की किसी खास शख्स से मिलने पहुंची थीं, जिसे उन्होंने अपना बॉयफ्रेंड बताया. बस फिर क्या था, इंटरनेट वालों की डिटेक्टिव टीम एक्टिव हो गई और अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर अपूर्वा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमीन जाज (Amin Jaz) के साथ नजर आ रही हैं.
वायरल वीडियो ने अमीन को किस करती दिखी अपूर्वा मुखीजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो में अपूर्वा मुखीजा को हॉल्टर-नेक ड्रेस में देखा जा सकता है. वह DJ बने अमीन के पास खड़ी नजर आती है, वीडियो में दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को किस करते हैं. इसके बाद वह और लोगों पर भी नजर रखते हैं. मानो यह देखने की कोशिश कर रही हो कि कहीं किसी की नजर तो नहीं पड़ गई.
रिबेल किड के वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स एक से बढ़कर एक कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ''अच्छा यही बॉयफ्रेंड है रिबेल किड का... टर्की मिलने भी गई थी.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, वो रिबेल है, ''वो खुश है, उसे अच्छे दिखने वाले मर्द पसंद हैं... वो कुछ भी कर सकती है... फिर भी, उसमें क्या गलत है?'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सीधे किसिंग वाह.''

तुर्की व्लॉग से पहले ही शुरू हो गई थीं डेटिंग की बातें
अपूर्वा ने भले ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने अक्सर फैंस की जिज्ञासा बढ़ाई है. हाल ही में उनका तुर्की व्लॉग भी चर्चा में रहा था. वीडियो के एक क्लिप में एक शख्स उन्हें खाना खिलाता नजर आया था. फिलहाल अपूर्वा और अमीन की तरफ से इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए