वाह! किम कारदाशियां की बेटी नार्थ भी लेती हैं ”सेल्फी”

लॉस एंजिलिस : रियेल्टी टीवी स्टार किम कारदाशियां ने खुलासा किया है कि उनकी दो वर्षीय बेटी नार्थ और उनके पति कान्ये वेस्ट ‘सेल्फी’ के दीवाने हैं. उनका कहना है कि हाल ही में उनके बेटी ने कई तस्वीरें खींची है. पीपुल्स मैग्जीन की खबर के मुताबिक, ‘ कीपिंग अप विद द कारदाशियां’ स्टार ने […]
लॉस एंजिलिस : रियेल्टी टीवी स्टार किम कारदाशियां ने खुलासा किया है कि उनकी दो वर्षीय बेटी नार्थ और उनके पति कान्ये वेस्ट ‘सेल्फी’ के दीवाने हैं. उनका कहना है कि हाल ही में उनके बेटी ने कई तस्वीरें खींची है.
पीपुल्स मैग्जीन की खबर के मुताबिक, ‘ कीपिंग अप विद द कारदाशियां’ स्टार ने बताया कि हम मां-बेटी दोनों ने ढेर सारी तस्वीरें ली हैं. किम ने बताया कि उसने कंप्यूटर पर ढेर सारी तस्वीरें देखी हैं जो उनकी बेटी ने खींची है.
किम ने बताया कि उसे पता नहीं था कि वह तस्वीर ले रही हैं लेकिन उसने बटन दबा दिया और तस्वीर आ गयी. यह काफी मजेदार है. फिलहाल किम दूसरी बार मां बनने के लिए बेहद उतावली हैं इसलिए वे अपने खान-पान पर खासा ध्यान दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










