लेडी गागा ने की अभिनेता टेलर किन्नी संग सगाई...

Updated at : 17 Feb 2015 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
लेडी गागा ने की अभिनेता टेलर किन्नी संग सगाई...

लॉस एंजिलिस : जानीमानी पॉप स्टार लेडी गागा ने ‘शिकागो फायर’ के अभिनेता टेलर किन्नी से सगाई कर ली है. यूएस मैगजीन ने खबर दी है कि ‘वैलेंटाइन डे’ पर किन्नी (33) ने गागा के सामने उससे सगाई करने का प्रस्ताव रखा था. 28 वर्षीय गागा ने दिल के आकार की एक विशाल हीरे की […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : जानीमानी पॉप स्टार लेडी गागा ने ‘शिकागो फायर’ के अभिनेता टेलर किन्नी से सगाई कर ली है. यूएस मैगजीन ने खबर दी है कि ‘वैलेंटाइन डे’ पर किन्नी (33) ने गागा के सामने उससे सगाई करने का प्रस्ताव रखा था.

28 वर्षीय गागा ने दिल के आकार की एक विशाल हीरे की अपनी अंगूठी की एक तस्वीर शेयर करते हुए ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए स्वयं सगाई की पुष्टि की है. उन्होंने फोटो के नीचे कैप्शन डाला है, ‘वैलेंटाइन डे पर उन्होंने मुझे अपना दिल दिया और मैंने हां कह दिया.’

किन्नी द्वारा उससे सगाई का प्रस्ताव रखने के बाद युगल ने स्पष्ट रुप से गागा के परिवार के मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड स्थित एक रेस्तरां में जश्न मनाया. गायिका और उसके मंगेतर की पहली मुलाकात गागा के ‘यू एंड आई’ म्यूजिक वीडियो के 2011 के सेट पर हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola