शिमला में इन सुपरहिट फिल्मों की हुई है शूटिंग, आप भी जरूर करें एक्सप्लोर

Updated at : 17 Nov 2022 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
शिमला में इन सुपरहिट फिल्मों की हुई है शूटिंग, आप भी जरूर करें एक्सप्लोर

आमिर खान, बोमन ईरानी, करीना कपूर, आर माधवन स्टारर फिल्म 3 इडियट्स को कौन नहीं जानता. इस मूवी में भी आपको शिमला के खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएगा. कुछ सीन शिमला के टाउन हॉल में शूट किए गए थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों में शिमला की खूबसूरती को बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है. ऊंचे-उंचे पहाड़ और बर्फ से घिरी वादियां, लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. यहां हर साल लोग वेकेशन के लिए आते है और अपना दिल हार जाते है. यहां पर कई सारी मूवीज की शूटिंग हो चुकी है, जिसे हम आपको आज बताते है. अगर आपने इस जगह को एक्सप्लोर नहीं किया है अभी तक, तो एक बार जरूर इस जगह जाए.

जब वी मेट

शिमला की खूबसूरती बॉलीवुड से छिप नहीं सकी. साल 2007 में इम्तियाज अली की मूवी आई थी, जब वी मेट. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी. इसका एक गाना ‘आओगे जब तुम’ शिमला के माल रोड़ पर शूट किया गया था. इस गाने ऊंचे पहाड़, घना जंगल दिखा है. खूबसूरत नजारा देखकर आपको भी वहां जाने का मन करेगा.

3 इडियट्स

आमिर खान, बोमन ईरानी, करीना कपूर, आर माधवन स्टारर फिल्म 3 इडियट्स को कौन नहीं जानता. इस मूवी में भी आपको शिमला के खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएगा. कुछ सीन शिमला के टाउन हॉल में शूट किए गए थे. इसके अलावा शिमला का वुडविले पैलेस दिखाया गया था, जो फिल्म में रणछोड़दास शामलदास चांचड का घर था.

तमाशा

इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में 2015 में आई थी और मूवी में शिमला भी दिखा है. मूवी के मुख्य किरदार शिमला का ही रहने वाला होता है. इसमें आपको शिमला के जाखू मंदिर, समरहिल और टॉय ट्रेन दिख जाएगा. इस जगह की खूबसूरती आपको जरूर आकर्षित करेगी. बता दें कि इस मूवी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण थे.

ब्लैक

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक में शिमला और उसके आसपास फिल्माए गए है. इस फिल्म में वुडविले पैलेस को मिशेल के घर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola